14 अगस्त को जिला मुख्यालय शक्ति में जिंदल वर्ल्ड स्कूल एवं पुलिस प्रशासन ने निकाली संयुक्त तिरंगा यात्रा. रिमझिम बारिश के बावजूद राष्ट्र भक्ति के प्रति दिखा अभूतपूर्व जुनून. पूरा शहर देश प्रेम में हुआ ओतप्रोत. शहर वासियों ने करी जिंदल वर्ल्ड स्कूल एवं पुलिस प्रशासन के इस संयुक्त कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा








14 अगस्त को जिला मुख्यालय शक्ति में जिंदल वर्ल्ड स्कूल एवं पुलिस प्रशासन ने निकाली संयुक्त तिरंगा यात्रा. रिमझिम बारिश के बावजूद राष्ट्र भक्ति के प्रति दिखा अभूतपूर्व जुनून
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -14 अगस्त की सुबह जिला मुख्यालय शक्ति में भारी बारिश के बावजूद लोगों में राष्ट्रभक्ति का जुनून दिखा। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यह तिरंगा यात्रा शहर के कंचनपुर में स्थित सीबीएसई जिंदल वर्ल्ड स्कूल एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी। जिसमें शहर के जन प्रतिनिधि। जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के प्रबंधन समिति के सदस्य।गणमान्य नागरिक शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे तथा इन जयकारों के बीच लोगों के देश प्रेम के प्रति उत्साह में बारिश भी कहीं बाधा नहीं आई सुबह से ही शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश से बावजूद लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पड़े एवं जब यह यात्रा स्टेडियम से प्रारंभ हुई तो वही शक्ति शहर के गुरुद्वारा मार्ग।हटरी चौक। नवधा चौक। अग्रसेन चौक। गौरव पथ मार्ग। हॉस्पिटल चौक। बुधवारी बाजार होते हुए वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में इसका समापन हुआ जहां आयोजको ने सभी नागरिक बंधुओ। विद्यार्थियों का इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया









