CM हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे नगरीय निकाय के अधिकारी/ कर्मचारी, 5 जुलाई को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर का है आंदोलन, संघ के शक्ति जिले के अध्यक्ष विकास देवांगन ने दी जानकारी

CM हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे नगरीय निकाय के अधिकारी/ कर्मचारी, 5 जुलाई को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर का है आंदोलन, संघ के शक्ति जिले के अध्यक्ष विकास देवांगन ने दी जानकारी kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

CM हाउस के सामने धरने पर बैठेंगे नगरीय निकाय के अधिकारी/ कर्मचारी, 5 जुलाई को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर का है आंदोलन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विगत एक लंबे अरसे से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवयुक्त अधिकारी -कर्मचारी कल्याण संघ ने आगामी 5 जुलाई 2025 दिन- शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकारी आवास के सामने धरने पर बैठने का निर्णय लिया है, तथा इस धरना कार्यक्रम में प्रदेश भर के नगरीय निकायो के नवयुक्त अधिकारी- कर्मचारी संघ के हजारों की संख्या में सदस्य पहुंचेंगे तो वहीं संघ द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों- जिसमें प्रमुख रूप से नगरीय निकाय के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों को माह की प्रथम तारीख को ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, अन्य विभागों की तरह नगरीय निकायों में भी ओल्ड पेंशन योजना लागू करने एवं नगरीय निकायों में पदोन्नति हेतु पद स्वीकृत करने की मांग है,शक्ति जिले में नगरीय निकाय नवयुक्त अधिकारी- कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विकास देवांगन ने भी सभी सदस्यों को इस धरना कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने का आग्रह किया है