नगरीय प्रशासन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे निकाय के अधिकारी- कर्मचारी, अपनी 06 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ ने दिया अल्टीमेटम, 21 अगस्त को संघ ने करी मुलाकात

नगरीय प्रशासन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे निकाय के अधिकारी- कर्मचारी, अपनी 06 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ ने दिया अल्टीमेटम, 21 अगस्त को संघ ने करी मुलाकात kshititech
21 अगस्त को नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात करते  निकाय अधिकारी- कर्मचारी संघ के पदाधिकारी

नगरीय प्रशासन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे निकाय के अधिकारी- कर्मचारी, अपनी मांगों को लेकर संघ ने दिया अल्टीमेटम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवम नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से प्रदेश स्तरीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारीयो 6 सूत्रीय मांग को लेकर मुलाकात की है, जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पंकज मेश्राम, प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिल्पा मेश्राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनु सोनी, प्रदेश महामंत्री विकास सिंह ठाकुर, हरिशंकर पावरिया, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष माहितोस शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता ललित साहू, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विशाल साहू आदि कर्मचारी निवास में जाकर मुलाकात की है

मुलाकात के बाद संघ के सदस्यों ने बताया कि विभागीय मंत्री अरुण साव से चर्चा सकारात्मक हुई है। जल्द ही कर्मचारी हित में निर्णय लिए लेने की बात कही गई है। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नगरीय निकाय के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर आगामी 25 अगस्त 2024 तक कर्मचारी हित में निर्णय नहीं लिया जाता तो संघ द्वारा आगामी 27 अगस्त 2024 को अरुण साव उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन के निवास का घेराव किया जाएगा।वर्तमान में त्योहारों का समय है और प्रदेश के नगरीय निकायों के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading