अब होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की धमक- छत्तीसगढ़ के 07 जिलों से 536 किलोमीटर की यात्रा से होकर गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, यात्रा को लेकर पीसीसी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने करी राहुल गांधी से मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से भी मिले कांग्रेस नेता, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में करेगी नई ऊर्जा का संचार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी से हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं पीसीसी अध्यक्ष की मुलाकात
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मिले नेता प्रतिपक्ष एवं पीसीसी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

अब होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की धमक- छत्तीसगढ़ के 07 जिलों से 536 किलोमीटर की यात्रा से होकर गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, यात्रा को लेकर पीसीसी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने करी राहुल गांधी से मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से भी मिले कांग्रेस नेता, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में करेगी नई ऊर्जा का संचार

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई 14 जनवरी से 20 मार्च के मध्य चलेगी और छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। छत्तीसगढ़ के कोरबा सहित 7 जिलों से होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगे बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कव्हर किया जाएगा। रायगढ़ से होते हुए कोरबा,सरगुजा, बिलासपुर जिले में यह यात्रा पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 536 किलोमीटर की दूरी इस यात्रा के जरिए तय की जाएगी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर चर्चा की। डॉ. महंत ने उन्हें बताया कि यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में व्यापक तैयारी चल रही है, और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जल्द ही बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारियां भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा निश्चित ही अभूतपूर्व होगी

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पीसीसी अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट से भी मुलाकात कर उनका स्वागत किया है, तथा उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस जनों की तरफ से नए प्रभारी का अभिनंदन किया है

14 जनवरी से प्रारंभ होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading