अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सशक्त दावेदार हैं अश्वनी खटोड़. पूर्व उपाध्यक्ष रवि राम सिंघानिया ने कहा- मंच संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व है अश्वनी जी

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सशक्त दावेदार हैं अश्वनी खटोड़. पूर्व उपाध्यक्ष रवि राम सिंघानिया ने कहा- मंच संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व है अश्वनी जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- पूरे देश भर में लगभग 40 वर्षों से सक्रिय रूप से एक जन सेवा.रचनात्मक. जनकल्याण के लिए काम कर रहे अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के संविधान के अनुरूप राष्ट्रीय. प्रादेशिक एवं शाखा स्तर के निर्वाचन का कार्य संपन्न होता है. तथा आने वाले सत्र 2027 से 2029 तक नए सत्र के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया होगी तथा वर्तमान में सुरेश एम जैन के नेतृत्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का संगठन पूरे देश में गतिशील है। तथा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए जहां मंच साथियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। तो वहीं नए नेतृत्व को लेकर लोगों में काफी आशाएं हैं। तथा मारवाड़ी युवा मंच का संगठन आज कोई परिचय का मोहताज नहीं है. किंतु इसके बावजूद मंच के संगठन को नित नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता होती है. तथा इन सशक्त नेतृत्व में एक युवा अश्वनी खटोड़ वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक सशक्त दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं

अश्वनी जी मंच के प्रति है एक समर्पित व्यक्तित्व- रवि राम सिंघानिया

अश्वनी जी की दावेदारी को लेकर कर्नाटक प्रांत के बेंगलुरु के अखिल भारतीय मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि राम सिंघानिया ने कहा कि मंच को लेकर अश्वनी जी का विजन, सोच और भविष्य की कार्ययोजना बहुत अच्छी है।राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी संगठन का नेतृत्व करने के लिए जिन 10 गुणों की आवश्यकता होती है, वे उनकी सोच में स्पष्ट दिखाई देते हैं:

01.दूरदर्शिता (Vision) संगठन को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की स्पष्ट सोच।
02.नेतृत्व क्षमता (Leadership) सबको साथ लेकर चलना और नए नेतृत्व का निर्माण करना।
03.निष्पक्षता (Impartiality) सभी के प्रति समान दृष्टिकोण रखना।
04.निर्णय क्षमता (Decision Making) सही समय पर सही निर्णय लेना।
05.संवाद कौशल (Communication) हर स्तर के कार्यकर्ता से प्रभावी संवाद।
06.समर्पण (Commitment) संगठन को प्राथमिकता और पर्याप्त समय देना।
07.ईमानदारी एवं पारदर्शिता (Integrity) विचारों और कार्यों में स्पष्टता।
08 संकट प्रबंधन (Crisis Management) कठिन परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक समाधान निकालना।
09.टीम भावना (Team Spirit) व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर सामूहिक हित को रखना।
10 परिणाम देने की क्षमता (Execution) विचारों को धरातल पर उतारकर वास्तविक परिणाम देना।

पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि राम सिंघानिया जी कहते हैं कि मेरी व्यक्तिगत धारणा है कि किसी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की सबसे बड़ी योग्यता केवल संगठन का नेतृत्व करना नहीं, बल्कि भविष्य के हजारों नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करना है।अश्विनी जी की सोच में मुझे यह संभावना दिखाई दी।मंच को लेकर उनका विजन और कुछ नया, बेहतर एवं प्रभावशाली करने की उनकी सोच निश्चित रूप से सराहनीय है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading