शक्ति जिले में जोरों से चल रहा मजदूरों का पलायन- प्रतिदिन सैकड़ो परिवार ट्रेनों और बसों से जा रहे जम्मू कश्मीर. दिल्ली. हरियाणा. पंजाब की ओर. सरकार की सारी सुविधाओं के बावजूद प्रतिवर्ष होता है पलायन




शक्ति जिले में जोरों से चल रहा मजदूरों का पलायन- प्रतिदिन सैकड़ो परिवार ट्रेनों और बसों से जा रहे जम्मू कश्मीर. दिल्ली. हरियाणा. पंजाब की ओर. सरकार की सारी सुविधाओं के बावजूद प्रतिवर्ष होता है पलायन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के शक्ति जिला में इन दोनों मजदूरों के पलायन का दौर तेजी से चल रहा है।प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में मजदूर अपने परिवार सहित जहां दिल्ली. जम्मू कश्मीर.पंजाब. हरियाणा की ओर ट्रेनों और बसो से रवाना हो रहे हैं।तो वहीं सरकार कहती है कि मजदूरों के लिए आज ढेरों योजनाएं संचालित हैं। एवं विभिन्न योजनाओं के बावजूद मजदूर वर्ग लगातार पलायन कर रहा है। कोरोना के संक्रमण काल में जहां पलायन करने वाले मजदूरों की वापसी में कितनी परेशानियां हुई थी इसे मजदूर परिवार भी समझते हैं। एवं सरकार भी जानती है। किंतु इसके बावजूद न जाने क्यों सारी सुविधाएं मिलने के बावजूद मजदूर पलायन करते हैं। तथा शक्ति जिला तो देखा जाए तो मजदूर को पलायन के मामले में पूरे प्रदेश में अग्रणी जिले के रूप में जाना जाता है। जहां दशकों से पलायन का काम चल रहा है। तथा देश के विभिन्न राज्यों से लोग आकर यहां के मजदूरों को पलायन करने के लिए ले जाते हैं। तथा अनेकों बार शक्ति जिले के पलायन में जाने वाले मजदूरों के साथ बंधक बनाने तथा विभिन्न प्रकार की घटनाएं भी घटित हो चुकी है। किंतु इसके बावजूद पलायन का दौरा नहीं थम रहा है। तथा पलायन करने वाले मजदूरों के साथ लगातार अनेकों प्रकार की घटनाएं भी हो रही है. किंतु इसके बावजूद मजदूर परिवार लगातार पलायन कर रहे हैं। तथा प्रशासन को भी चाहिए कि ऐसे पलायन करने वाले मजदूर जिनका की पलायन करते समय कोई भी रिकॉर्ड प्रशासन के पास नहीं रहता। कि जिले से कितने मजदूर प्रत्येक वर्ष पलायन के लिए जा रहे हैं। तथा बिना जानकारी के ही मजदूर परिवार पलायन की ओर निकल जाते है। एवं वर्तमान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार मजदूरों के लिए ढेरों कल्याणकारी योजनाएं चला जा रही है। जिससे मजदूर वर्ग लाभान्वित हो सकता है। किंतु इसके बावजूद मजदूरों का पलायन के प्रति ज्यादा रुचि समझ से परे है। एवं जानकारों का मानना है कि शक्ति जिले से जाने वाले पलायन के मजदूर अन्य राज्यों में अपने परिवार सहित काम करते हैं। तथा पलायन के बाद वे जून के महीने में जब खेती किसानी का काम चालू होता है।उस समय वापस लौट आते हैं। तथा फिर लगभग चार-पांच महीने अपने घरों में रहकर फिर से वापस 6 महीने के लिए पलायन करने अन्य राज्यों में चले जाते हैं







