कपड़े खरीदे अब मिलेगा दुबई जाने का मौका-शक्ति के प्रतिष्ठित रामावतार ट्रेडर्स के भाग्यशाली लकी ड्रा के दुबई ट्रिप के विजेता बने रवि अग्रवाल. 29 नवंबर को दुबई ट्रिप मेगा लकी ड्रा हुआ संपन्न. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन.एवं पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल की मौजूदगी में हुआ ड्रा

शक्ति की रामावतार ट्रेडर्स द्वारा निकाला गया दुबई ट्रिप का लकी ड्रा
सक्ति के रवि अग्रवाल बने दुबई ट्रिप के विजेता
शक्ति की रामावतार ट्रेडर्स द्वारा निकाला गया दुबई ट्रिप का लकी ड्रा

शक्ति के प्रतिष्ठित रामावतार ट्रेडर्स के भाग्यशाली लकी ड्रा के दुबई ट्रिप के विजेता बने रवि अग्रवाल. 29 नवंबर को दुबई ट्रिप मेगा लकी ड्रा हुआ संपन्न. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन.एवं पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल की मौजूदगी में हुआ ड्रा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित कपड़ों के प्रतिष्ठित शोरूम रामावतार ट्रेडर्स द्वारा दीपावली के मौके पर दुबई ट्रिप योजना प्रारंभ की गई थी। जिसके अंतर्गत करीब ₹20000 तक के कपड़ों की खरीदी करने वाले ग्राहकों को एक कूपन दिया गया था तथा इस कूपन के माध्यम से जहां शक्ति जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोगों ने पहुंच कर यहां खरीददारी की तो वहीं इस ओपन के लकी ड्रा का आयोजन 29 नवंबर रविवार की रात्रि राम अवतार ट्रेडर्स दुकान परिसर में किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। पूर्व अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल। पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन।श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राधे श्याम शर्मा। वरिष्ठ नोटरी ऑफिसर पंडित मदन मोहन शर्मा। समाजसेवी अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार होटल गिरिराज रेन बसेरा । सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व अध्यक्ष कपूरचंद्र अग्रवाल। राम अवतार ट्रेडर्स संचालक परिवार के मयंकअग्रवाल। यश अग्रवाल। चिराग अग्रवाल। श्रीमती गुड्डी देवी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए चिराग अग्रवाल ने विस्तार पूर्वक किसी योजना की जानकारी दी।साथ ही बताया कि दीपावली के मौके पर रामावतार ट्रेडर्स द्वारा प्रारंभ की गई इस योजना को काफी अच्छा रिस्पांस मिला। तथा लोगों ने ऐसी योजना की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की।इस दौरान भारी संख्या में जहां क्षेत्र के नागरिक एवं ग्राहक मौजूद रहे तो वहीं लक्की ड्रायोजना के अंतर्गत कूपन निकाले गए जिसमें दिवाली ऑफर की इस दुबई ट्रिप के विजेता के रूप में शक्ति शहर के प्रतिष्ठित अशोका ट्रेडर्स के संचालक रवि अग्रवाल बने तथा रवि अग्रवाल के विजेता बनने पर उपस्थित अतिथियों। दुकान संचालक परिवार एवं नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तो वही इस मौके पर रवि अग्रवाल ने भी कहा कि रामावतार ट्रेडर्स आज कपड़ों का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। जहां से उन्होंने दीपावली के मौके पर कपड़ों की खरीददारी की तथा आज उन्हें दुबई ट्रिप के विजेता बनने का सौभाग्य मिला है। जिसके लिए वे राम अवतार ट्रेडर्स का धन्यवाद देते हैं।वही इस मौके पर पहुंचे लोगों के लिए रामावतार ट्रेडर्स द्वारा जलपान की भी व्यवस्था की गई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading