अपने स्वयं के पक्के मकानो में रहेंगे अब बाराद्वार शहर के गरीब जरूरतमंद परिवार. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे के प्रयासों से पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा हितग्राहियों को. मकान की आस लगाए बैठे परिवारों के चेहरे पर अब दिखी मुस्कान. केंद्र की योजनाओं से लाभान्वित होंगे अब शहर के गरीब परिवार

अपने स्वयं के पक्के मकानो में रहेंगे अब बाराद्वार शहर के गरीब जरूरतमंद परिवार. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे के प्रयासों से पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा हितग्राहियों को. मकान की आस लगाए बैठे परिवारों के चेहरे पर अब दिखी मुस्कान. केंद्र की योजनाओं से लाभान्वित होंगे अब शहर के गरीब परिवार kshititech

अपने स्वयं के पक्के मकानो में रहेंगे अब बाराद्वार शहर के गरीब जरूरतमंद परिवार. नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे के प्रयासों से पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा हितग्राहियों को. मकान की आस लगाए बैठे परिवारों के चेहरे पर अब दिखी मुस्कान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के बाराद्वार शहर के गरीब जरूरतमंद परिवारों को स्वयं का पक्का मकान दिलाने के लिए नगर पंचायत के ऊर्जावान अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने पहल प्रारंभ कर दी है। तथा अध्यक्ष महोदय की इस पहल से जहां ऐसे परिवारों के चेहरों पर मुस्कान नजर आने लगी है तो वहीं वर्षों से पक्के मकान की आस लगाए बैठे ऐसे परिवार अब केंद्र की मोदी सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही बन सकेंगे।नगर पंचायत बाराद्वार में केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। आबादी डीपीआर प्रक्रिया के माध्यम से वर्षों से आबादी भूमि पर निवास कर रहे गरीब, भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस पहल से नगर के सैकड़ों परिवारों में नई उम्मीद जगी है।

शहर के सैकड़ो परिवारों के पास नहीं है खुद का मकान

बाराद्वार नगर क्षेत्र में अनेक ऐसे परिवार हैं जो वर्षों से कच्चे मकानों एवं अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे स्वयं का पक्का मकान बनाने में असमर्थ हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। नगरवासियों का कहना है कि यदि उन्हें योजना के तहत पक्का मकान मिलता है तो उनके परिवार को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

पात्र हितग्राहियों का चयन करने चल रही डीपीआर की प्रक्रिया

नगर पंचायत बाराद्वार द्वारा आबादी डीपीआर प्रक्रिया के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर शासन की योजना का लाभ पहुंचाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। इससे वर्षों से अपने आशियाने की प्रतीक्षा कर रहे गरीब परिवारों के सपनों को नई उड़ान मिलने लगी है।

केंद्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है पीएम आवास

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही पूरे देश भर में गरीब जरूरतमंद लोगों को जिनके स्वयं के मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान दिलाने की दिशा में पहल की। तथा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे करोड़ों हितग्राहियों को आज मोदी सरकार ने खुद का मकान देकर एक ऐतिहासिक पहल की है

अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा- अब पीएम आवास मिलने में नहीं होगा विलंब

नगर पंचायत बाराद्वार के ऊर्जावान अध्यक्ष जिन्होंने शहर के प्रथम नागरिक के रूप में सत्ता संभालते ही शहर के विकास को एक नई दिशा देने के लिए संकल्प लिया है। तथा नारायण कुर्रे के प्रयासों से जहां शहर को विगत दो वर्षों में ही अनेकों महत्वपूर्ण सौगातें मिली है तो वहीं अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा है कि बाराद्वार में निवासरत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने की दिशा में अभी प्रक्रिया प्रारंभ ही की गई है, लेकिन कुछ लोगों को शुरुआत से ही इसमें गड़बड़ी नजर आने लगी है। उन्होंने कहा कि यह कार्य बीते कार्यकाल में ही पूरा हो जाना चाहिए था, किंतु अब कथनी और करनी का अंतर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।उन्होंने आगे कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का अधिक से अधिक लाभ मिले और हर जरूरतमंद व्यक्ति को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा सके। वर्तमान सरकार गरीबों को उनका अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं विपक्ष प्रारंभिक दौर से ही इस प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाराद्वार के नागरिकों ने किया नगर पंचायत की पहल का स्वागत

शक्ति जिले के नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र के सभी 15 वार्डों के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली योजना साबित हो रही है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का लाभ मिलेगा और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा

प्रातिक्रिया दे