अब बदल जाएंगे उड़ीसा राज्य के 64 शहरों के नाम,मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने दिए संकेत.बालासोर कहलाएगा अब बालेश्वर


अब बदल जाएंगे उड़ीसा राज्य के 64 शहरों के नाम,।मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने दिए संकेत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सहित देश के अनेकों राज्यों में जहां भारतीय जनता पार्टी के मुख्य मंत्री ने अपने-अपने राज्यों में दशकों से चले आ रहे शहरों के नाम बदले हैं। तो वहीं अब उड़ीसा राज्य में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।बालासोर’ कहलाएगा ‘बालेश्वर’… ओडिशा के 64 शहरों-जगहों के अंग्रेजी नामों की स्पेलिंग में होगा बदलाव।ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की कैबिनेट ने दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, भाषाई विरासत को बचाने के लिए 64 जगहों के अंग्रेजी नाम बदले जाएंगे. दूसरा, बंद पड़ी मिलों को दोबारा शुरू करने और कपड़ा उद्योग के लिए ₹361 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है.’

