शक्ति शहर में जल्द ही खुलेगा नोबेल लाइफ हॉस्पिटल- देश के जाने-माने चिकित्सक 24 घंटे देंगे अपनी सेवाएं. बुधवारी बाजार में गोपाल टॉकीज के पास स्थापित किया गया है यह हॉस्पिटल. देखभाल में नैतिकता- सेवा में होगी उत्कृष्टता




शक्ति शहर में जल्द ही खुलेगा नोबेल लाइफ हॉस्पिटल- देश के जाने-माने चिकित्सक 24 घंटे देंगे अपनी सेवाएं. बुधवारी बाजार में गोपाल टॉकीज के पास स्थापित किया गया है यह हॉस्पिटल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के बुधवारी बाजार में गोपाल टॉकीज के पास नोबेल लाइफ हॉस्पिटल का बहुत जल्द शुभारंभ होने वाला है। इस अस्पताल में जहां देश प्रदेश के जाने-माने विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे तो वहीं इस अस्पताल में 24 घंटे लोगों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होगी एवं अस्पताल को अत्याधुनिक तरीके से सुसज्जित किया गया है एवं यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को जहां बड़े महानगरों की तरह चिकित्सा सुविधा मिलेगी तो वहीं विभिन्न प्रकार की रोगों की भी जांच नवीनतम मशीनों से की जाएगी।गोपाल टॉकीज के सामने, वार्ड नंबर 5, बाजार चौक, शक्ति मैं प्रारंभ होने वाले इस अस्पताल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। एवं बहुत ही जल्द यह हॉस्पिटल लोगों की सेवा में लोकार्पित होगा
अस्पताल में मिलेंगी चिकित्सा की ये सेवाएं
नवनिर्मित नोबेल लाइफ हॉस्पिटल में आम नागरिकों को 24 घंटे दवा।प्रसूति एवं स्त्रीरोग विज्ञान।बाल चिकित्सा।अस्थि चिकित्सा।सर्जरी से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी
चिकित्सा सुविधाओं के मामले में होगा जिले का अग्रणी हॉस्पिटल
नोबेल लाइफ हॉस्पिटल में सभी चिकित्सा विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, गुणवत्तापूर्ण देखभाल के साथ ही अस्पताल प्रबंधन आने वाले मरीजों की बेहतर चिकित्सा उपचार एवं उन्हें संतुष्टि की दिशा में कार्य करेगा
अस्पताल का स्लोगन – देखभाल में नैतिकता, सेवा में उत्कृष्टता






