भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- साल 2021 में भारत में हुई जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की शुरुआत.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करी पहल.भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर हों रहे है विभिन्न आयोजन




भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- साल 2021 में भारत में हुई जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की शुरुआत.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करी पहल. भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर हों रहे है विभिन्न आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – अविभाजित खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता खरसिया रायगढ़ ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और देश की संस्कृति में जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान, अदम्य साहस और बलिदान को सम्मान देना है। भारत सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा 2021 में इस दिवस को मनाने की आधिकारिक घोषणा की गई थी। श्री गुप्ता जी ने बताया कि मोदी सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रीय पहचान दिलाकर आदिवासी समाज के गौरव, सम्मान और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उलिहातू पहुंचकर धरती आबा के परिजनों को सम्मानित करना जनजातीय इतिहास के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वहीं, पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से जनजातीय समूहों का विकास, एकलव्य मॉडल स्कूलों के जरिए आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आदिवासी विकास बजट में बढ़ोतरी जनजातीय समाज को सशक्त बना रही है। रांची सहित देशभर में 11 आदिवासी संग्रहालयों का निर्माण भी उनकी गौरवशाली विरासत को सहेजने की महत्वपूर्ण पहल है।
विरासत का सम्मान, शिक्षा से सशक्तिकरण और विकास का संकल्प!






