जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपना कार्ड स्वाइप कर खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के लिए मेट्रो के सफर का टिकट. अवसर था नई मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन का. मुख्यमंत्री जी ने कहा- मेरे पास पैसे नहीं थे टिकट खरीदने के लिए

जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपना कार्ड स्वाइप कर खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के लिए मेट्रो के सफर का टिकट. अवसर था नई मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन का. मुख्यमंत्री जी ने कहा- मेरे पास पैसे नहीं थे टिकट खरीदने के लिए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि हाल ही में बेंगलुरु की नई ‘पिंक लाइन’ मेट्रो में सफर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्मार्ट कार्ड से उनके टिकट का भुगतान किया था, क्योंकि उस समय शिवकुमार के पास पैसे नहीं थे।पीटीआई के अनुसार, शिवकुमार ने कहा, मेरे पास पैसे नहीं थे। इसलिए मैंने उनसे कहा, आप मेरा टिकट खरीद लीजिए। उन्होंने मेरे लिए भी अपना कार्ड स्वाइप कर दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इस मेट्रो सफर की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, पिंक लाइन में सफर। बेंगलुरु जैसे जीवंत शहर के लिए बेहतरीन बुनियादी ढांचा।
13 नवंबर को किया था उद्घाटनप्रधानमंत्री मोदी ने 13 नवंबर को इस नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ मेट्रो में सफर किया था।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading