शक्ति शहर के रेलवे कॉलोनी के निवासियों की प्यास बुझाएंगी नई पानी की टंकी. रेलवे ने किया जल समस्या को देखते हुए नई टंकी का निर्माण. शीघ्र ही टंकी से पानी आपूर्ति होगी प्रारंभ सिल्वर फैक्ट्री के सामने बनाई गई है पानी की टंकी

शक्ति शहर के रेलवे कॉलोनी के निवासियों की प्यास बुझाएंगी नई पानी की टंकी. रेलवे ने किया जल समस्या को देखते हुए नई टंकी का निर्माण. शीघ्र ही टंकी से पानी आपूर्ति होगी प्रारंभ सिल्वर फैक्ट्री के सामने बनाई गई है पानी की टंकी kshititech
रेलवे प्रशासन द्वारा बनाई गई नई पानी की टंकी

शक्ति शहर के रेलवे कॉलोनी के निवासियों की प्यास बुझाएंगी नई पानी की टंकी. रेलवे ने किया जल समस्या को देखते हुए नई टंकी का निर्माण. शीघ्र ही टंकी से पानी आपूर्ति होगी प्रारंभ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के रेलवे कॉलोनी के नागरिकों को ग्रीष्म ऋतु के समय पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तथा रेलवे द्वारा पूर्व से ही पुराने केबिन के पास जगन्नाथपुरम से लगकर एक पानी टंकी की स्थापना की गई है।किंतु गर्मी में इस पानी टंकी के लिए खोदे गए पानी के बोर से पानी नहीं आने के कारण नगर पालिका शक्ति द्वारा पूरे रेलवे क्षेत्र को पानी की आपूर्ति की जाती है। तथा आने वाले समय में रेलवे प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए स्वास्तिक मेटल इंडस्ट्रीज के ठीक सामने नई पानी टंकी का निर्माण किया है। तथा रेलवे का मानना है कि इस पानी टंकी से आने वाले समय में रेलवे स्टेशन सहित रेलवे कॉलोनी के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जाएगी। किंतु इस पानी टंकी से पानी आपूर्ति का काम अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। टंकी का निर्माण जरूर पूर्ण हो चुका है। तथा शक्ति शहर के यह रेलवे का क्षेत्र नगर पालिका परिषद शक्ति के वार्ड क्रमांक- 15 एवं क्रमांक- 17 के क्षेत्र में आता है। जिसके कारण नगर पालिका शक्ति भी अपनी जिम्मेदारियो का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए इस पूरे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार काम भी कर रही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading