जिले में पांच पुलिस अधिकारियों को दिए गए नए प्रभार. एसपी साहब ने कसावट लाने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारियां



जिले में पांच पुलिस अधिकारियों को दिए गए नए प्रभार. एसपी साहब ने कसावट लाने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारियां
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा जिले में पुलिस के कार्यों में और कसावट लाने के लिए कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) केआदेश के अनुसार जिले में राजपत्रित अधिकारी पुलिस के स्थानांतरण होने एवं नई पदस्थापना होने के फलस्वरूप जिले में थानों के कार्यों सुचारू रूप से संचालन को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित राजपत्रित अधिकारियों के मध्य उनके नाम के सम्मुख दर्शित अनुसार थानों के पर्यवेक्षण कार्यों का विभाजन किया गया है।सुश्री योगिताबाली खापर्डे नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर को थाना जांजगीर/सारागांव/सायबर एवं चौकी नैला।श्री लोकेश बंसल, अनु.अधि. पुलिस चांपा को थाना चांपा/बम्हनीडीह/नवागढ़।श्री मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, अनु.अधि. पुलिस अकलतरा को थाना अकलतरा/मुलमुला/बलौदा एवं चौकी पंतोरा।श्री तोमेश कुमार वर्मा अनु. अधि. पुलिस शिवरीनारायण को थाना शिवरीनारायण/बिर्रा/पामगढ़ एवं पु.स.के. राहौद एवं श्रीमती सतरूपा तारम उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) कोथाना अजाक/महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र/आई.यू.सी. की जिम्मेदारी सौंपी गई है उपरोक्त आदेश विजय कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा जारी किया गया है







