अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 09 एवं 10 मार्च को धर्म की नगरी वृंदावन में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा- समाज हित में अग्रवाल बंधु भेजे अपने महत्वपूर्ण प्रस्ताव, देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे पदाधिकारी, समाज हित में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 09 एवं 10 मार्च को धर्म की नगरी वृंदावन में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा- समाज हित में अग्रवाल बंधु भेजे अपने महत्वपूर्ण प्रस्ताव, देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे पदाधिकारी, समाज हित में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय kshititech
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के संस्थापक प्रदीप मित्तल दिल्ली
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 09 एवं 10 मार्च को धर्म की नगरी वृंदावन में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा- समाज हित में अग्रवाल बंधु भेजे अपने महत्वपूर्ण प्रस्ताव, देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे पदाधिकारी, समाज हित में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय kshititech
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता दिल्ली
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 09 एवं 10 मार्च को धर्म की नगरी वृंदावन में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा- समाज हित में अग्रवाल बंधु भेजे अपने महत्वपूर्ण प्रस्ताव, देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे पदाधिकारी, समाज हित में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय kshititech
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल रायपुर

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 09 एवं 10 मार्च को धर्म की नगरी वृंदावन में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा- समाज हित में अग्रवाल बंधु भेजे अपने महत्वपूर्ण प्रस्ताव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक श्री कृष्ण जन्माष्टमी भवन वृंदावन में आगामी 9 एवं 10 मार्च को आयोजित की गई है, उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल रायपुर ने बताया कि संगठन द्वारा समाज हित में पूरे देश भर से अग्रवाल बंधुओ से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं,जिसके लिए राष्ट्रीय कार्यालय में सुझाव प्रस्ताव प्राप्त होने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है, डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी 9 और 10 मार्च 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम, छटीकरा रोड, वृंदावन में होने जा रही है, इस महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा के लिए विषयों की अंतिम सूची जारी करने के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता की इच्छानुरूप समाज हित में राष्ट्रीय स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय के लिए, राष्ट्र की समस्त अग्रवाल सभाओं से, कार्यसमिति के सदस्यों से, राष्ट्र के प्रत्येक अग्रवाल बंधु को जोड़ते हुए विभिन्न प्रस्ताव मंगवाये जाएंगे ताकि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर उठाई जा सके

इसके लिए एक विषय निर्वाचन समिति गठित की गई है, जो आए हुए प्रस्तावों का अध्ययन करने के पश्चात अंतिम सूची प्रस्तावित करेगी,अशोक अग्रवाल ने कहा की विषय निर्वाचन समिति द्वारा ग्रहण कर आने वाले सभी प्रस्ताव पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा कराई जाएगी,एवम सबधित बंधु को अपने प्रस्ताव रखने का अवसर भी दिया जाएगा,डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा है कि यदि आपके मन में ऐसे कुछ विचार है जो समाज को संगठित करने, अधिकाधिक उपयोगी बनाने, हर व्यक्ति की जरूरत बनने में मददगार साबित हो, तो आप समाज और संगठन के लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए अपने महत्वपूर्ण विषय का प्रस्ताव बनाकर, 28 फरवरी 2024 तक नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर अनिवार्यतः भेज देवे, प्रस्ताव के पक्ष में एक प्रस्तावक का नाम और एक समर्थनकर्ता का नाम पता और मोबाइल नंबर, भी जरूर भेजें

प्रस्ताव का प्रारूप नीचे दिया जा रहा है इसी प्रारूप में अपना प्रस्ताव बनाकर कम से कम शब्दों में भेजें,आप सभी के लिए प्रस्ताव का प्रारूप भेजा जा रहा है आप सभी इस प्रारूप में प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे तो हमें चर्चा करने में ज्यादा आसानी रहेगी,प्रारूप-प्रस्ताव : (अधिकतम 50 शब्दों में),प्रस्तावक का नाम -स्थान – मो.नंबर -समर्थक का नाम -स्थान-मो.नंबर – है, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा उपरोक्त समस्त प्रस्ताव के लिए एक प्रस्तावक समिति का गठन किया गया है,जिसमें प्रस्तावक समिति के सदस्यगण- आर. एन.गुप्ता ( हैदराबाद ),अशोक अग्रवाल(रायपुर), विपिन गर्ग (बैंगलोर),वी के अग्रवाल (गाजियाबाद),राजेश भारूका(सूरत),कुलभूषण मित्तल (इंदौर),विजय गर्ग सीए (जयपुर) 8.डॉ.रामबाबू सिंघल (दिल्ली) प्रमुख है

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल रायपुर ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक -2024 का आयोजन भगवान बांके बिहारी जी की नगरी वृंदावन धाम के श्री कृष्ण जन्माष्टमी धर्मशाला में राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के सानिध्य मे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में किया जा रहा है,जिसमे सभी सम्मानित राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्यों एवं आंमत्रित सदस्य बंधुओ से सविनय अनुरोध है कि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अवश्य पधारें एवम वृंदावन आगमन का कार्यक्रम सुनिश्चित कर लेवे, मीटिंग 9 मार्च 2024 शनिवार सुबह 10 बजे से10 मार्च 2024 रविवार शाम 4 बजे तक रहेगी, आगंतुक अपेक्षित पदाधिकारी एवं सदस्यों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा की गई है,तथा सभी सदस्यगण उपरोक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में पधारकर संगठन की आगामी रूपरेखा तैयार करने में सहयोग करे, दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के लिये डॉ अशोक अग्रवाल(राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष),राजेश भारूका (राष्ट्रिय महामंत्री) कुलभूषण मित्तल,(महामंत्री),विजय गर्ग CA (महामंत्री) ने अपील की है

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 09 एवं 10 मार्च को धर्म की नगरी वृंदावन में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा- समाज हित में अग्रवाल बंधु भेजे अपने महत्वपूर्ण प्रस्ताव, देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचेंगे पदाधिकारी, समाज हित में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय kshititech
अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जी के श्री चरणों में नमन वंदन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading