लंदन में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को मजबूत करेंगी नंदिनी सिंघल,केंद्रीय नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय संयोजक की सौपी जिम्मेदारी, आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है नंदिनी, संस्था के मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल के प्रयासों से लंदन में होगा अब संस्था का विस्तार, नंदिनी ने कहा- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात, कि मुझे समाज के लिए काम करने का मिला अवसर

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की नवनियुक्त संयोजक श्रीमती नंदनी सिंघल लंदन

लंदन में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को मजबूत करेंगी नंदिनी सिंघल,केंद्रीय नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय संयोजक की सौपी जिम्मेदारी, आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है नंदिनी, संस्था के मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल के प्रयासों से लंदन में होगा अब संस्था का विस्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन विश्व के अग्रवाल बंधुओ का एक सशक्त संगठन है, जिसमें दुनिया के विभिन्न देशों में जहां इस संस्था की इकाइयां सक्रियता के साथ गतिशील है,तो वहीं आगामी 12 जून को खाटू धाम में अलंकरण समारोह का भी आयोजन होने जा रहा है, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल की स्वीकृति से एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंघल की पहल पर लंदन में निवास करने वाली आईटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीमती नंदनी सिंघल सुपुत्री श्री रविंद्र सिंघल ग्वालियर मध्य प्रदेश को विदेशो में रह रहे अग्रवाल समाज के लोगो को एक सूत्र में पिरोकर उन्हें संस्था की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 20 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है

इस संबंध में जिम्मेदारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि श्रीमती नंदनी सिंघल एक समाज सेविका एवं भगवान अग्रसेन जी के समाजवाद के सिद्धांतों को समाज के अंतिम छोर में निवासरत सदस्यों तक पहुंचाने की दिशा में अपना अहम योगदान देगी तथा विदेशों में रह रहे लोगो को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन के कार्यों की जानकारी देने एवं उन्हें संस्था से जोड़ने की दिशा में भी पहल करेगी तथा श्रीमती नंदिनी सिंघल को अंतर्राष्ट्रीय संयोजक के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है

तथा इसे पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का संगठन सिंगापुर, ओमान, नेपाल सहित अनेको देश में गतिशील है,एवं 12 जून को होने वाले खाटू धाम के कार्यक्रम में भी भारत सहित अन्य देशों से अग्रवाल समाज के बंधु भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading