हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी रहे मौजूद, मोदी ने कहा- यह टीम सुशासन एवं अनुभव का है अद्भुत संगम, हरियाणा के विकास को ऊंचाइयों पर ले जाकर कोई कसर बाकी नहीं रखेगी यह टीम

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री को बधाई देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
17 अक्टूबर को हरियाणा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह
हरियाणा के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के पश्चात

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी रहे मौजूद, मोदी ने कहा- यह टीम सुशासन एवं अनुभव का है अद्भुत संगम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 17 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नायब सिंह सैनी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शपथ ली,इस कार्यक्रम में उपस्थित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है जो हरियाणा प्रदेश के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी तथा मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, किसानों, जवानों,युवाओं और महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी, वही हरियाणा प्रदेश में आयोजित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे तथा भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण लेने पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं विभिन्न प्रदेशों के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तथा हरियाणा प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर लोगों में उत्साह देखा गया

हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित राज्य की जनता

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading