स्वच्छता की अलख जगा रहा नगर  पंचायत प्रशासन- नगर पंचायत अड़भार द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान, शपथ,साइकिल रेस सहित रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सीएमओ आनंद राय ने कहा-लोगों को निरंतर स्वच्छता के प्रति जागरूक करना ही प्रशासन का उद्देश्य,अड़भार शहर स्वच्छता के मामले में प्रदेश स्तर पर है अग्रणी

नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए
स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पंचायत द्वारा साइकिल रेस का आयोजन
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्वच्छता पखवाड़े को लेकर रंगोली प्रतियोगिता

नगर पंचायत अड़भार द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान, शपथ,साइकिल रेस सहित रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सीएमओ आनंद राय ने कहा-लोगों को निरंतर स्वच्छता के प्रति जागरूक करना ही प्रशासन का उद्देश्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- नगर पंचायत अड़भार द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत शहर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इस अवसर पर जहां स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा विद्यार्थियों को भी अपने मोहल्ले एवं अपने आसपास के क्षेत्र को सदैव साफ-सुथरा रखने का आग्रह किया गया तथा इस अवसर पर नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने भी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

साथ ही इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा साइकिल रेस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने तथा ईंधन की बचत सहित पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान में अपनी एक योगदान के रूप में किया गया वहीं इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के बीच स्वच्छता एवं विभिन्न राष्ट्रीय विषयों को लेकर बहुत ही सुंदर रंगोली प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने एक से एक रंगोली बनाकर राष्ट्रहित के विषयों एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जिसकी सभी ने प्रशंसा की, वहीं इस अवसर पर नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा

तो वही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भी विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग के दिशा निर्देशन अनुसार समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक एवं सेवा कार्यों का भी आयोजन किया जाता है, तथा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से शहर वासियों को जागरुक कर उनकी भी सक्रिय भागीदारी समस्त कार्यक्रमों में हो तथा प्रदेश एवं राष्ट्र हित से जुड़े विषयों पर आम नागरिक भी सक्रिय रूप से अपना योगदान दे सके यही मुख्य रूप से उद्देश्य होता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading