नगर पालिका शक्ति कार्यालय परिसर भी अब होगा चकाचक- परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने का काम हुआ प्रारंभ.अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- शहर में तेजी से हो रहा विकास

नगर पालिका शक्ति कार्यालय परिसर भी अब होगा चकाचक- परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने का काम हुआ प्रारंभ.अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- शहर में तेजी से हो रहा विकास
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -9 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के बाहर पूरे स्थान पर पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा तथा इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा की शक्ति शहर के सभी 18 वार्डों में आने वाले दिनों में तेजी से विकास के काम होंगे तथा छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने शक्ति नगर पालिका को आदर्श शहर के रूप में चयनित किया है। जिसके तहत आने वाले दिनों में नए विकास कार्यों को गति मिलेगी