12 अगस्त को शक्ति जिला मुख्यालय में नगर पालिका ने किया है तिरंगा यात्रा का आयोजन. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण




12 अगस्त को शक्ति जिला मुख्यालय में नगर पालिका ने किया है तिरंगा यात्रा का आयोजन. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय शक्ति में कल 12 अगस्त 2026 दिन- बुधवार को सुबह 7:00 बजे नगर पालिका परिषद शक्ति के द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा नगर पालिका कार्यालय परिसर से प्रारंभ होगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी शक्ति ने नगर पालिका शक्ति के सभी सम्माननीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों। नगर पालिका के सभी कर्मचारियो। स्वच्छता मित्रों। स्वच्छता दीदीयों को इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है
स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष करेंगे राष्ट्रीय ध्वजारोहण
शक्ति -15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद कार्यालय शक्ति में सुबह 7:30 नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। इस स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर नगर पालिका शक्ति द्वारा पालिका के विभिन्न कर्मचारियो को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। जिसका विधिवत्त आदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद कुमार पांडे ने जारी किया है। तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी शक्ति ने नगर पालिका के सभी सम्माननीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत पार्षदो एवं पालिका के सभी कर्मचारियों तथा स्वच्छता दीदीयों को भी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है







