नगर पालिका शक्ति द्वारा सुशासन तिहार के समाधान शिविर का हुआ 21 मई को आयोजन. पांच परिवारों को पीएम आवास की चाबी. पीएम आवास का अनुज्ञा पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्रों का हुआ वितरण. सांसद कमलेश जांगड़े. कलेक्टर साहब एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल रहे मौजूद





नगर पालिका शक्ति द्वारा सुशासन तिहार के समाधान शिविर का हुआ 21 मई को आयोजन. पांच परिवारों को पीएम आवास की चाबी. पीएम आवास का अनुज्ञा पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्रों का हुआ वितरण. सांसद कमलेश जांगड़े. कलेक्टर साहब एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -21 मई को छत्तीसगढ़ शासन सुशासन तिहर 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन गौरव पथ मार्ग में जन संवाद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तो। नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल। नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय।उपयंत्री देवेंद्र कुमार. पार्षद श्रीमती अनीता गोपाल यादव। संतोष सोनी लाला।गोविंद निराला। गोविंद देवांगन अमन डालमियां।धनंजय नामदेव। मनोज सोनी। सुरेश साहू। दादू केवट। सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका शक्ति द्वारा आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े का गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का स्वागत प्रतिवेदन देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर की जानकारी दी। तथा बताया कि इस शिविर में दोपहर 3:00 बजे तक सभी विभागों के प्रमुख आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन लेंगे। कार्यक्रम का स्वागत अपबोधन देते हुए नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा की शक्ति शहर में पानी की समस्या के निवारण की दिशा में सांसद महोदय ने विगत महीनो अपनी निधि से बोर खनन की स्वीकृति प्रदान की थी। जिससे आज काफी संख्या में नए बोर खनन हुए हैं एवं वर्तमान समय में हम सभी को वाटर लेवल को देखते हुए पानी का सदुपयोग करना चाहिए तथा अध्यक्ष महोदय ने शहर विकास के लिए सभी नागरिकों को प्रशासन के कार्यों में सहयोग करने का भी आग्रह किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा की शक्ति शहर उनका गृह क्षेत्र है। तथा वे पूरे संसदीय क्षेत्र में लगातार केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं विकास के लिए काम कर रही हैं। तथा शक्ति शहर में भी आम नागरिकों को सदैव किसी भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए वे दृढ़ संकल्पित हैं। तथा नगर पालिका शक्ति के माध्यम से भी वे लगातार अध्यक्ष महोदय से संवाद बनाकर शहर विकास के लिए काम कर रही हैं।कार्यक्रम को शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहा है तथा शक्ति जिले में भी निर्धारित स्थानों पर लगातार 10 जून तक जन समाधान शिविरों का आयोजन होगा इन शिविरों में आम नागरिकों से आवेदन भी लिए जा रहे हैं। तथा समस्याओं के निराकरण की दिशा में भी जिला प्रशासन कार्य कर रहा है तथा सभी विभागों के प्रमुख इन शिविरों में मौजूद रहते हैं।वहीं कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में शहर के विभिन्न वार्डों के नागरिक। जनप्रतिनिधि। स्वच्छता दीदिया। एवं महिला एवं बाल विकास विभाग। राजस्व विभाग। खाद्य विभाग। विद्युत विभाग। कृषि विभाग। आयुष विभाग। सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद थे तथा सुबह से ही क्षेत्र के नागरिकों ने पहुंचकर इस शिविर का लाभ लिया तथा नगर पालिका शक्ति द्वारा भी शिविर का सुंदर ढंग से आयोजन किया गया
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका क्षेत्र शक्ति के पांच परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुज्ञा पत्र दिया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 18 के गोपाल चौहान।आनंद चौहान। सुरेश गाड़ा। अंजनी कसेर। उषा चिराग। पांच परिवारों को जिनका पीएम आवास पूर्ण हो चुका है उन्हें आवास की चाबी दी गई जिसमें- वरुण कसेर।नंदकुमार वैष्णव। तीहारीन बंजारे ।गणेश डहरिया प्रमुख है। साथ ही आकाश पिता रामलाल वार्ड क्रमांक 5 को जन्म प्रमाण पत्र दिया गया एवं नए राशन कार्ड भी शिविर में दिए गए जिसमें प्रमुख रूप से ममता सिदार। सुनाई सिदार। रामकली। पूजा बंसल। सुनीता अग्रवाल। सपना।गुड्डी देवी अग्रवाल। अहिल्या राठौर। ऋचा अग्रवाल एवं रेशम कुमारी प्रमुख है। तथा शिविर स्थल पर नगर पालिका शक्ति द्वारा आगंतुक सभी नागरिकों के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था एवं जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। तथा भीषण गर्मी के बावजूद पूरे परिसर में पानी के बड़े कुलर भी लगाए गए थे जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े. शिविर के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव ने सांसद महोदय को वार्ड क्रमांक 5 के पूरेना तालाब के गहरीकरण एवं अन्य कार्यों का ज्ञापन दिया गया। जिस पर सांसद महोदय द्वारा उपरोक्त कार्य को शीघ्र ही स्वीकृति देने की बात कही गई










