नगर निगम रायगढ़ के सचिव रामनारायण पटेल हुए आज 31 मई को सेवानिवृत्त. नगर निगम सहित नगरीय निकाय के अधिकारियों ने करी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं. नगर पालिका शक्ति के भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रह चुके हैं पटेल जी. कर्तव्यनिष्ट अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं रामनारायण पटेल



नगर निगम रायगढ़ के सचिव रामनारायण पटेल हुए आज 31 मई को सेवानिवृत्त. नगर निगम सहित नगरीय निकाय के अधिकारियों ने करी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं. नगर पालिका शक्ति के भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रह चुके हैं पटेल जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर निगम रायगढ़ के सचिव रामनारायण पटेल आज 31 मई 2026 को दशकों की अपनी सेवाओं के बाद सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर जहां नगर निगम सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों के नगरीय निकायों के अधिकारी- कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने भी उनके सेवानिवृत होने पर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। तो वहीं श्री रामनारायण पटेल एक सजग एवं कर्तव्यों के प्रति सदैव कर्तव्य निष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखते थे। तथा वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न निकायों में बतौर प्रमुख अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। तथा वर्तमान में नगर निगम रायगढ़ में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। तथा उनके कुशल मार्गदर्शन में जहां आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाने की दिशा में सकारात्मक पहल होती थी।तो वहीं वे अपनी सहज एवं सरल कार्य शैली के चलते निकाय के जन प्रतिनिधियों के बीच में काफी लोकप्रिय अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखते थे
नगर पालिका शक्ति में भी सीएमओ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं रामनारायण पटेल
नगर निगम रायगढ़ के सचिव रामनारायण पटेल नगर पालिका शक्ति में भी विगत दशकों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियो का सफल निर्वहन कर चुके हैं। तथा उनके कुशल नेतृत्व में जहां शक्ति शहर के विकास को भी एक नई दिशा मिली थी। तो वहीं उनकी कार्य शैली से शहर की जनता एवं स्थानीय नगर पालिका के जन प्रतिनिधि भी उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते
पटेल जी के सेवानिवृत होने पर 31 मई की शाम रायगढ़ में आयोजित है विदाई समारोह
नगर निगम रायगढ़ के सचिव रामनारायण पटेल के 31 मई को सेवानिवृत होने पर रायगढ़ शहर में उनके विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया है।






