अयोध्या यात्रियों की बसों को रवाना किया सांसद कमलेश जांगड़े ने, शक्ति के अग्रसेन चौक में महिलाओं ने किया मोदी जी के जन्मदिन का आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया मोदी टी स्टॉल

अयोध्या यात्रियों को रवाना करते हुए सांसद जी
भाजपा ने किया मोदी टी स्टॉल का आयोजन
महिला मोर्चा की बहनों ने मोदी जी के जन्मदिन पर कांटा केक

अयोध्या यात्रियों की बसों को रवाना किया सांसद कमलेश जांगड़े ने, शक्ति के अग्रसेन चौक में महिलाओं ने किया मोदी जी के जन्मदिन का आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया मोदी टी स्टॉल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 17 सितंबर को जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतर्गत अयोध्या जाने वाले यात्रियों को रवाना किया इस अवसर पर बसों के माध्यम से यात्री बिलासपुर जाएंगे एवं वहां से विशेष ट्रेन से अयोध्या रवाना होंगे इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता स्थानीय एसडीएम एवं नोडल अधिकारी मौजूद रहे

अग्रसेन चौक में महिलाओं ने मोदी जी के जन्मदिन पर काटा केक

17 सितंबर को अग्रसेन चौक शक्ति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा की बहनों ने केक काटकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया तथा लोगों का मुंह मीठा भी कराया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक में लगाया मोदी टी स्टॉल

शक्ति के अग्रसेन चौक में 17 सितंबर की शाम भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मोदी टी स्टॉल का आयोजन किया गया इस अवसर पर आने जाने वाले लोगों को जहां चाय पिलाई गई तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी जी ने अपने जीवन का सफर रेलवे स्टेशन में चाय बेचने से लेकर किया था तथा वे आज पूरी दुनिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं

मोदी जी के जन्मदिन पर सांसद जी का मुंह मीठा कराते हुए महिला मोर्चा की बहने

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading