एकाग्रता के साथ हुआ महत्वपूर्ण विषय पर मंथन-संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति’ में नशामुक्ति और योगमुद्रा पर आधारित सत्र का सफल आयोजन सम्पन्न।प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

एकाग्रता के साथ हुआ महत्वपूर्ण विषय पर मंथन-संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति' में नशामुक्ति और योगमुद्रा पर आधारित सत्र का सफल आयोजन सम्पन्न।प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल शक्ति में आयोजित कार्यक्रम
एकाग्रता के साथ हुआ महत्वपूर्ण विषय पर मंथन-संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति' में नशामुक्ति और योगमुद्रा पर आधारित सत्र का सफल आयोजन सम्पन्न।प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल शक्ति में आयोजित कार्यक्रम

संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति’ में नशामुक्ति और योगमुद्रा पर आधारित सत्र का सफल आयोजन सम्पन्न , इस अवसर पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अतिथि और वक्ता उपस्थित रहे

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ति के सभागार में आज दिनांक 07 अगस्त ,2026 को नशामुक्ति एवं योग पर आधारित एक प्रेरणादायी जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सक्ति की संचालिका बी.के. तुलसी दीदी ,विशिष्ट अतिथि बी. के. पुष्पलता दीदी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में नशामुक्त जीवन, राजयोग ध्यान तथा नैतिक मूल्यों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्म अनुशासन एवं आध्यात्मिक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा युवा पीढ़ी को इससे दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने नियमित योग, ध्यान एवं सकारात्मक चिंतन को तनावमुक्त एवं सफल जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए हुए मुख्य अतिथि और वक्ता , बी.के. तुलसी दीदी, बी.के. पुष्पलता दीदी, बी. के. राजेश देवांगन, बी. के. राजा भाई , विद्यालय के प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा जी और विद्यालय के विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे ।सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं एकाग्रता के साथ वक्तव्य को सुना तथा योग एवं ध्यान के महत्व को समझा। उपस्थित विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया। संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ति के प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा जी द्वारा आगंतुक अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया गया और उन्होंने अपने भाषण में कहा कि – ” यह हमारा सौभाग्य है कि नशामुक्ति और योगमुद्रा के महत्त्व पर विद्यालय के विद्यार्थियों को संदेश देने हेतु सम्मानित अतिथिगण और कुशल वक्ता हमारे विद्यालय परिवार में उपस्थित हैं ।मंच संचालन शिक्षक श्री योगेन्द्र वैष्णव द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया तो वहीं विद्यालय के शिक्षक श्री कोमल कुमार पटेल जी ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरक कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आगंतुक मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय प्राचार्य श्री मिश्रा जी द्वारा पवित्र ग्रंथ ” भगवद गीता ” स्मृति चिह्न के रूप में प्रदान किया गया ।कार्यक्रम का समापन सभी के स्वस्थ, नशामुक्त एवं योगमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading