आगामी बोर्ड परीक्षाओं के अच्छे परिणामो को लेकर मोटिवेशन- सकती जिले में कलेक्टर साहब के आदेशों का हो रहा पालन-जिला शिक्षा अधिकारी से बात कर बच्चे हुए उत्साहित, जिले में सतत दौर चल रहा चंद्रा साहब का

आगामी बोर्ड परीक्षाओं के अच्छे परिणामो को लेकर मोटिवेशन- सकती जिले में कलेक्टर साहब के आदेशों का हो रहा पालन-जिला शिक्षा अधिकारी से बात कर बच्चे हुए उत्साहित, जिले में सतत दौर चल रहा चंद्रा साहब का kshititech
शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए

सकती जिले में कलेक्टर साहब के आदेशों का हो रहा पालन-जिला शिक्षा अधिकारी से बात कर बच्चे हुए उत्साहित, जिले में सतत दौर चल रहा चंद्रा साहब का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-सक्ती जिले के जिलाधीश अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में 10वी 12वी बोर्ड परीक्षा 2024-25 के परीक्षा गुणवत्ता उन्नयन अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बनाई गयी कार्य योजना के अन्तर्गत 20 नवम्बर को शा.उ.मा.वि. आमनदुला में नोडल एवं जिला शिक्षा अधिकारी एन० के० चन्द्रा जी उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यालय में अध्ययन अध्यापन संबंधी गहन जानकारी प्राप्त किया तथा 10वी एवं 12वी के विद्यार्थियों से उनके अध्ययन के विषय पर लंबी चर्चा कर उनका मार्ग दर्शन की एवं अच्छे परिणाम हेतु उन्हें टीप भी प्रदान किया। श्री चन्द्रा ने शाला के सभी शिक्षकों से चर्चा कर उन्हें बच्चों के बेहतर परिणाम हेतु हर संभव प्रयास एवं कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्राचार्या श्रीमती विमलेश चन्द्रा ने अपने शाला के बच्चों के उत्तम परिणाम हेतु अपनाये गये विभिन्न तरीकों एवं उपायों से जिला शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्रा को अवगत कराया तथा श्री चन्द्रा जी भी अपने निर्देशों का पालन होते देख संतुष्ट हुए। इसके आगे प्राचार्या श्रीमती विमलेश चंद्रा ने अपने शाला के शत्-प्रतिशत परिणाम देने श्री चन्द्रा को अश्वस्त किया जिस पर सभी शिक्षकों ने अपनी सहमति सहर्ष प्रदान किया

इसी क्रम में शाला के कक्षा 10 वी एवं 12 वी के सभी विद्यार्थी अपने जिला अधिकारी को अपने बीच पाकर अत्यंत उत्साहित एवं जिज्ञासु लग रहे थे वे डी.ई.ओ सर से बाल सुलभ ही पूछ लिया कि आप अपने छात्र जीवन में किस प्रकार अध्ययन करते थे तो इस पर श्री चन्द्रा भी अपने छात्र जीवन को याद कर बड़े ही सहज भाव से बच्चों के साथ अपने छात्र जीवन की बातें साझा करते रहे इस पर सभी बच्चों ने उत्साहित होकर एक स्वर से श्री चन्द्रा से शाला के 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देनें वचन देकर अपने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रणस्थ हुए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading