मिशन हेल्थ-शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब ने जारी किया आदेश- शक्ति के जिला अस्पताल में सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की सौपी जिम्मेदारी, कलेक्टर साहब स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने निरंतर करते हैं स्वयं मॉनिटरिंग

शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो
21 अक्टूबर को जारी हुआ कलेक्टर साहब का आदेश

शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब ने जारी किया आदेश- शक्ति के जिला अस्पताल में सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की सौपी जिम्मेदारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वन की दिशा में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, कलेक्टर साहब के निर्देशानुसारकार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला सक्ती (छ.ग.) के पत्र क्रमांक / स्वास्थ्य / 2024 /2481सक्ती, दिनांक 21.10.2024 //आदेश// के अंतर्गत डॉ. संतोष कुमार पटेल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय सक्ती, जिला सक्ती छ.ग. को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं कार्यालयीन कार्य के सफल संचालन हेतु प्रभारी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैजैपुर, जिला सक्ती छ.ग. का अतिरिक्त प्रभार एवं वित्तीय अधिकार आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रुप से सौंपा गया है

ज्ञात हो की शक्ति जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कलेक्टर अमृत विकास टोपनो संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं, तथा जिले के सभी विकासखंडों में सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले एवं सुशासन वाली सरकार की मंशानुरूप त्वरित इलाज उपलब्ध हो इस दिशा में कलेक्टर साहब ने यह पहल की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading