नगर निगम के जोन क्रमांक- 8 में पहुंची महापौर पूजा। जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल ने किया स्वागत. जोन क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों की करी महापौर ने समीक्षा.वार्डों के पार्षद एवं नागरिक भी रहे मौजूद. जोन क्षेत्र में कमिश्नर रंजना अग्रवाल के नेतृत्व में विकास कामों को मिल रही नई दिशा


नगर निगम के जोन क्रमांक- 8 में पहुंची महापौर पूजा। जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल ने किया स्वागत. जोन क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों की करी महापौर ने समीक्षा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया को उनकी खबर
शक्ति-नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। तथा अवकाश के दिन भी महापौर जी जहां निगम के वार्डों में जाकर स्वयं अधिकारी- कर्मचारियों से चर्चा करती है। तो वहीं16 जून को नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक- 08 में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों एवं ऐसे विकास कार्यों जिनके टेंडर पूर्ण हो चुके हैं, उनकी प्रगति एवं क्रियान्वयन की जानकारी हेतु समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुई। इस दौरान नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक- 08 की कमिश्नर श्रीमती रंजना अग्रवाल ने महापौर जी का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया साथ ही उन्हें जोन क्षेत्र के कार्यों एवं निगम से संबंधित जानकारी भी दी। महापौर के आगमन के दौरान एक बैठक भी आयोजित की गई।बैठक में वार्डों के पार्षदगण, एमआईसी सदस्य एवं जोन अध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा कर विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान जोन क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में जोन कमिश्नर श्रीमती रंजना अग्रवाल सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त वार्डवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

