मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की बैठक संपन्न,15 अगस्त को होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम, अग्रसेन जयंती मनाने की जिम्मेदारी देने अग्रवाल सभा से आग्रह करेगी मारवाड़ी युवा मंच

मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा

मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की बैठक संपन्न,15 अगस्त को होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम, अग्रसेन जयंती मनाने की जिम्मेदारी देने अग्रवाल सभा से आग्रह करेगी मारवाड़ी युवा मंच

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की आवश्यक बैठक 11 अगस्त को हटरी धर्मशाला शक्ति में संपन्न हुई, बैठक में जहां आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के कोरबा रोड में वृक्षारोपण का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया तो वहीं मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने इस वर्ष 3 अक्टूबर को प्रस्तावित श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान करी तथा बैठक में निर्णय लिया गया कि मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा 15 अगस्त को होने वाली अग्रवाल सभा की बैठक में मंच की ओर से अपना प्रस्ताव रखेगा तथा अग्रवाल सभा से आग्रह किया जायेगा कि इस वर्ष अग्रसेन जयंती समारोह के आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा को दी जाए

तथा बैठक के दौरान मंच हित में और भी चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए तथा 11 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मंच के संरक्षक हरिओम अग्रवाल, कन्हैया गोयल, संजय रामचंद्र, पूर्व अध्यक्ष मनीष कथूरिया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, पूर्व अध्यक्ष मानस अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (साइ कंप्यूटर), रवि अग्रवाल (अशोका), प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, गजेंद्र डालमिया गज्जू,राकेश अग्रवाल शांति पैलेश,यश अग्रवाल,अमन गर्ग,राजीव अग्रवाल आर के,अनिल सराफ सहित काफी संख्या में मंच के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, अंत में मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की ओर से आगंतुक सभी सदस्यों के सम्मान में स्वल्पाहार एवं शरबत की भी व्यवस्था की गई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading