ग्राहक- व्यापारियों के हित में मनीष की पहल- चेंबर मंत्री मनीष कथुरिया ने एसबीआई प्रबंधक को सौपा ज्ञापन, कहां व्यापारियों को हो रही परेशानी, छोटे नोट एवं सिक्कों की बाजार में करवाये उपलब्धता, मनीष ने कहा- एसबीआई पहले बाजारों में चेंबर के सहयोग से लगाती थी चिल्लर की स्टाल

चेंबर के प्रदेश मंत्री मनीष कथुरिया शक्ति
शक्ति के बाजारों में चिल्लर की समस्या हल करने चैंबर मंत्री ने दिया एसबीआई प्रबंधक को ज्ञापन

चेंबर मंत्री मनीष कथुरिया ने एसबीआई प्रबंधक को सौपा ज्ञापन, कहां व्यापारियों को हो रही परेशानी, छोटे नोट एवं सिक्कों की बाजार में करवाये उपलब्धता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश मंत्री मनीष कथुरिया ने 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय स्टेट बैंक शक्ति शाखा के ब्रांच मैनेजर को एक ज्ञापन प्रेषित किया है, जिसमें चैंबर मंत्री मनीष कथुरिया ने बताया है कि वर्तमान में दीपावली का पर्व नजदीक है,तथा शक्ति शहर के बाजारों में 5,10 एवं 20 के नोट तथा सिक्कों की कमी है, जिससे छोटे-बड़े व्यापारियों को लेनदेन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं छोटे नोटों एवं चिल्लर की कमी से सब्जी बाजार सहित छोटी-छोटी दुकान वालों को भी काफी समस्याएं होती है, मनीष कथुरिया ने कहा है कि विगत वर्षों में चेंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शहर में बाजारों में स्टाल लगाकर चिल्लर का वितरण चेंबर के सहयोग से किया जाता था, किंतु विगत कई वर्षों से भारतीय स्टेट बैंक इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके लिए तत्काल इसकी पहल की जाए एवं व्यापारियों एवं ग्राहकों की समस्याओं का समाधान किया जाए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading