सत्ता क्या गई. अपने लोगों के आरोपो की बौछार से ही नहीं संभल पा रही है ममता-टीएमसी की सांसद शताब्दी राय ने कही बड़ी बात। कहा ममता दीदी तक कुछ ही लोगों की थी पहुंच. बदल गई है ममता. हमारी आवाज नहीं सुनी जाती थी पार्टी में


टीएमसी की सांसद शताब्दी राय ने कही बड़ी बात। कहा ममता दीदी तक कुछ ही लोगों की थी पहुंच. बदल गई है ममता. हमारी आवाज नहीं सुनी जाती थी पार्टी में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक तरफ सत्ता जाने के गम से उबर नहीं पाईं हैं कि अब उनके करीबी भी साथ छोड़कर जाने लगे हैं। पहले टीएमसी के विधायकों ने बागी तेवर अपनाए और अब सांसद भी अलग राह थामने की कगार पर हैं।
टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि दीदी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हमारी आवाज नहीं सुनी जाती थी। ममता बनर्जी तक पहुंच सिर्फ कुछ खास लोगों की ही थी।शताब्दी रॉय 4 बार की सांसद हैं और 2009 से ममता बनर्जी के साथ जुड़ी हैं। टीएमसी सांसदों के जिस गुट ने ममता के खिलाफ बगावत की है, शताब्दी रॉय उनकी डिप्टी लीडर हैं। एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पिछले कुछ सालों में बोलने की कोशिश की, तो उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया।शताब्दी ने कहा, ‘मैं लोगों के लिए काम करना चाहती हूं। लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। ममता बनर्जी में पिछले कुछ सालों में उनमें बहुत बदलाव आया। फैसले लेने से पहले हमसे सलाह नहीं ली जाती थी और बोलने पर चुप रहने के लिए कहा जाता था।’शताब्दी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘तृणमूल में बहुत भ्रष्टाचार है। निचले स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक जिस तरह का भ्रष्टाचार हो रहा था, उसे देखकर मुझे बहुत निराशा हुई।’

