जूआडियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- मालखरौदा टीआई प्रवीण राजपुत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सक्रिय है पुलिस-हजारों रुपए नगद एवं जुआड़ियों की मोटरसाइकिल की गई जब्त. एसपी साहब के निर्देशन में पुलिस लगातार कर रही जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई


जूआडियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- मालखरौदा टीआई प्रवीण राजपुत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सक्रिय है पुलिस-हजारों रुपए नगद एवंजुआड़ियों की मोटरसाइकिल की गई जब्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -चौकी अड़भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) के
अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की कार्रवाई की गई है।नाम आरोपी 01. धरमपाल सतनामी पिता मोहरसाय उम्र 51 वर्ष साकिन अडभार चौंकी अडभार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)।02. अजीत कुमार मिरी पिता बहादुर मिरी उम्र 35 वर्ष साकिन बडे देवगांव थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.)।03. घासीराम चंद्रा पिता शिवप्रसाद चंदा उम्र 45 वर्ष साकिन करिगांव चौंकी अडभार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)।04. सोनू कुमार धोबी पिता साहदेव उम्र 27 वर्ष सााकिन सकर्रा चौंकी सकर्रा थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)।फरार आरोपी मोटर साइकिल क्रमांक CG 11 BJ 8598 का चालक।06. फरार आरोपी मोटर सायकल कमांक CG 13 BA 2125 का चालक।07. फरार आरोपी मोटर सायकल कमांक CG 11 AZ 2769 का चालक है।जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामो मे चल रहे अवैध जुआ सट्टा, अवैध गांजा शराब बिकी एवं परिवहन करने वालो अपराधियो के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) जी द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सक्त निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री पंकज पटेल एवं श्रीमती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा अनु अधिकारी पुलिस सक्ती के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर आज हमराह स्टाफ एवं गवाहो के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये कुछ जुवाडियान मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BJ 8598 का चालक, मोटर सायकल कमांक ब्ळ 13 BA 2125 का चालक एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AZ 2769 का चालक पुलिस को देखकर अपने अपने मोटर सायकल को छोडकर भाग गयेजुवाडियान धरमपाल सतनामी पिता मोहरसाय उम्र 51 वर्ष साकिन अडभार से फड से 650 रूपये पास से 750 रूपये कुल 1400 रूपये एवं एक नग मोटर सायकल कमांक CG 11 BS 3996 पल्सर किमती 70000 रूपय, अजीत कुमार मिरी पिता बहादुर मिरी उम्र 35 वर्ष साकिन बडे देवगांव फड से 840 रूपये पास से 460 रूपये कुल 1300 रूपये एवं एक नग मोटर सायकल कमांक CG 13 A 6543 सी डि डिलक्स किमती 40000 रूपये, घासीराम चंद्रा पिता शिवप्रसाद चंद्रा उम्र 45 वर्ष साकिन करिगांव फड से 510 रूपये पास से 690 रूपये कुल 1200 रूपये, सोनू कुमार धोबी पिता साहदेव उम्र 27 वर्ष सााकिन सकर्रा फड से 720 रूपये पास से 380 रूपये कुल 1100 रूपये एवं एक नग मोटर सायकल कमांक CG 13 AY 5294 अपाचे किमती 80000 रूपये। नगदी रकम 5000 रूपये, एक नग प्लास्टिक बोरी, एक गड्डी 52 पत्ती ताश, 06 नग मोटर सायकल जुमला किमती 350000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपीयो को दिनांक 12.07.2026 के 16:50 बजे गिरफतार कर जुर्म जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर छोडा गया वापसी पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।उक्त कार्यवाही में सउनि बिसोहन चंद्रा, प्रधान आरक्षक 331 लालबहादुर चंद्रा, प्रधान आरक्षक 37 अक्षय सारथी, आर. 63 तिलेश नेताम, आर. 95 प्रीतम सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

