महंत दंपति पहुंचे पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल के निवास, डिप्टी कलेक्टर बिटिया मधु गबेल के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर दिया आशीर्वाद,गबेल परिवार ने भी महंत जी के जन्मदिन का किया आयोजन,महंत जी के साथ शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले के भी कांग्रेस विधायक हुए शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत
श्रीमती मधु गबेल डिप्टी कलेक्टर के वैवाहिक आयोजन में पहुंचे महंत दंपत्ति
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल एवं श्री नारायण प्रसाद गबेल

महंत दंपति पहुंचे पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल के निवास, डिप्टी कलेक्टर बिटिया मधु गबेल के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर दिया आशीर्वाद,गबेल परिवार में भी महंत जी के जन्मदिन का किया आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-13 दिसंबर को शक्ति जिला के ग्राम दार्रभाटा (आडिल) में जांजगीर चांपा जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष एवं कृषि उपज मंडी शक्ति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल की सुपुत्री मधु गबेल डिप्टी कलेक्टर जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़, के वैवाहिक कार्यक्रम में डॉक्टर चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष का आगमन हुआ, जहां उन्होंने अपना जन्मदिन भी मनाया, उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योत्सना महंत सांसद कोरबा क्षेत्र, उनके पुत्र सूरज महंत तथा उनकी पुत्री सुप्रिया महंत, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा साथ में थे, इस दौरान महंत दंपति सहित आगंतुक सभी अतिथियों ने श्रीमती रश्मि गबेल की सुपुत्री मधु गबेल को उनके विवाह की बधाई शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया, साथ ही इस अवसर पर गबेल परिवार द्वारा भी आगंतुक सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया एवं इस दौरान 13 दिसंबर को ही नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के जन्मदिन के मौके पर गबेल परिवार ने धूमधाम के साथ उनका जन्मदिन मनाया तथा इस अवसर पर केक काटकर महंत जी को बधाई दी गई

13 दिसंबर को कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने वालों में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष दादूजायसवाल, जिला पंचायत सदस्य साक्षी बंजारे, वस्त्र विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष जगदीश मेंहर, जांजगीर-चंपा नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, नगर पंचायत डभरा अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, जिला महिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष मेनका जयसवाल, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष लखेश्वरी देवा लहरें , विधायक प्रतिनिधि शक्ति ठाकुर गुलजार सिंह, आडिल के पूर्व सरपंच समयलाल गबेल, सेवा सहकारी समिति अडभार के पूर्व अध्यक्ष, टेकलाल गबेल, ग्राम फगुरम के पूर्व सरपंच गौतम वर्मा, रामलाल गबेल सकर्री,उजीत गबेल, पप्पू गबेल, लकेश गबेल, लक्ष्मी प्रसाद गबेल, पुरन गबेल, सुखसागर गबेल ग्राम दार्रभाटा , मालखरौदा ,अडभार क्षेत्र से जनप्रतिनिधि और परिवार जन उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading