लोक अदालत के फैसले ने रचा इतिहास- बीमा कंपनी को देना होगा एक करोड़ 20 लाख का मुआवजा, शक्ति की लोक अदालत में पीड़ित को मिला न्याय

लोक अदालत के फैसले ने रचा इतिहास- बीमा कंपनी को देना होगा एक करोड़ 20 लाख का मुआवजा, शक्ति की लोक अदालत में पीड़ित को मिला न्याय kshititech
शक्ति में आयोजित नेशनल लोक अदालत
लोक अदालत के फैसले ने रचा इतिहास- बीमा कंपनी को देना होगा एक करोड़ 20 लाख का मुआवजा, शक्ति की लोक अदालत में पीड़ित को मिला न्याय kshititech
शक्ति में आयोजित नेशनल लोक अदालत
लोक अदालत के फैसले ने रचा इतिहास- बीमा कंपनी को देना होगा एक करोड़ 20 लाख का मुआवजा, शक्ति की लोक अदालत में पीड़ित को मिला न्याय kshititech
शक्ति में आयोजित नेशनल लोक अदालत

लोक अदालत के फैसले ने रचा इतिहास- बीमा कंपनी को देना होगा एक करोड़ 20 लाख का मुआवजा, शक्ति की लोक अदालत में पीड़ित को मिला न्याय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सुलह और न्याय का संगम लोक अदालत ने दिलाया 1 करोड़ के ऊपर का मुआवजा,
प्रशांत कुमार शिवहरे पीठासीन अधिकारी प्रथम मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय में निस्पादन प्रकरण खीकबाई कुर्रे बनाम शिवराम समवेता वगैरह दावा प्रकरण क्रमांक 19/23 अधिनिर्णय दिनांक 13/9/24 में नेशनल लोक अदालत 14/12/24 में चोलामंडल जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर द्वारा अवार्ड की राशि एक करोड़ 10 लाख में उभय पक्ष के बीच राजीनामा हेतु सहमति बनी जिस मामले का त्वरित निराकरण किया गया, शक्ति न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में इतनी बड़ी राशि का त्वरित निराकरण कर इतिहास बनाया। जिससे लोक अदालत के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है। पक्षकार के द्वारा न्यायालय लोक अदालत में त्वरित एवं शीघ्र निराकरण किया जाने के संबंध में आभार व्यक्त किया गया। आवेदिका के पति स्व. मनमोहन लाल कुर्रे 16वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बास्तानार जिला बस्तर में आरक्षक पद पर तैनात थे जिनकी दुर्घटना होने से मृत्यु होने पर आवेदिका के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा था इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सही समय पर क्षतिपूर्ति में मय ब्याज राशि आवेदिका को सही समय पर प्रदान होने पर उनके बालक बालिकाओं का भविष्य बनाने हेतु उक्त रकम उत्तरोत्तर प्रभावित होगा

व्यवहार न्यायालय शक्ति में हुई लोक अदालत का आयोजन

सक्ति-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय शक्ति में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया जिसमें श्री प्रशांत कुमार शिवहरे, प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री बी आर साहू द्वतीय जिला न्यायाधीश, श्रीमती गंगा पटेल मुख्य न्यायिक मजिस्टे्ट सक्ती सहित अधिवक्तागण, अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित समझौता योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, चेक बाउंस के मामले, मोटर दुर्घटना दावा के मामले, बिजली बिल, टेलीफोन एवं नगर निकाय से संबंधित जलकर, संपत्तिकरक, समेकितकर के प्री लिटिगेशन के मामलों का समझौता के आधार पर निराकरण किया गया जिसके लिए शक्ति न्यायालय में 4 खंडपीठ पीठ का गठन किया गया था जिसमें लंबित मामलों एवं प्री लिटिगेशन मामले सहित कुल 387 प्रकरणों का समझौते के आधार पर निराकरण किया गया। पीठासीन अधिकारी श्री प्रशांत कुमार शिवहरे प्रथम मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय में निस्पादन प्रकरण खीकबाई कुर्रे बनाम शिवराम समवेता वगैरह दावा प्रकरण क्रमांक 19/23 अधिनिर्णय दिनांक 13/9/24 में नेशनल लोक अदालत 14/12/24 में चोलामंडल जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर द्वारा अवार्ड की राशि एक करोड़ 10 लाख में उभय पक्ष के बीच राजीनामा हेतु सहमति बनी जिस मामले का त्वरित निराकरण किया गया, जिसकी पैरवी आवेदिकागण की ओर से श्री कमल किशोर पांडेय अधिवक्ता एवं बीमा कंपनी की ओर से श्री संदीप सिंह बनाफर अधिवक्ता द्वारा किया गया , न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में इतनी बड़ी राशि का त्वरित निराकरण कर इतिहास बनाया। जिससे लोकअदालत के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है। पक्षकार के द्वारा न्यायालय लोक अदालत में त्वरित एवं शीघ्र निराकरण किया जाने के संबंध में आभार व्यक्त किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading