लक्षद्वीप में भी अब बिकेगी शराब. भारत सरकार ने 47 साल पुराने शराब प्रतिबंध को किया समाप्त


लक्षद्वीप में भी अब बिकेगी शराब. भारत सरकार ने 47 साल पुराने शराब प्रतिबंध को किया समाप्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लक्षद्वीप को लेकर भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला किया है. अब लक्षद्वीप पूरी तरह से ‘ड्राई टेरिटरी’ यानी शराब मुक्त क्षेत्र नहीं रहेगा. सरकार ने द्वीप पर करीब 47 साल से चले आ रहे शराब प्रतिबंध को पूरी तरह से हटा दिया है. इसके लिए साल 1979 का पुराना ‘निषेध नियम’ रद्द कर दिया गया है. सरकार के नए फैसले के मुताबिक, लक्षद्वीप में अब शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं होगी, बल्कि इसे नियंत्रित तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा.इसका मतलब यह है कि अब नियमों के दायरे में रहकर लक्षद्वीप में शराब वैध रूप से मिल सकेगी. नए नियम के तहत शराब का उत्पादन, आयात (इंपोर्ट), निर्यात (एक्सपोर्ट), ट्रांसपोर्ट, बिक्री और सेवन किया जा सकेगा, लेकिन इस सब के लिए सरकार से बकायदा लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. इस कानून में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि लक्षद्वीप में शराब से जुड़ी सभी गतिविधियां सरकार के नियंत्रण में रहेंगी और बिना लाइसेंस या परमिट के कोई व्यक्ति शराब का निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद, परिवहन, आयात या निर्यात नहीं कर सकता है.

