आओ करें रक्तदान-पूर्व विधायक स्व. रोशन लाल अग्रवाल की जन्म जयंती पर 20 जून को रायगढ़ में होगा विशाल रक्तदान शिविर. रायगढ़ कमलम परिवार के गौतम अग्रवाल ने दी जानकारी. आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी का जीवन बचाने में होता है सहायक


पूर्व विधायक स्व. रोशन लाल अग्रवाल की जन्म जयंती पर 20 जून को रायगढ़ में होगा विशाल रक्तदान शिविर. गौतम अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया तिवारी की खबर
शक्ति -रायगढ़ शहर के पूर्व विधायक अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से वरिष्ठ पत्रकार संपादक स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की आगामी 20 जून 2026 दिन- शनिवार को जन्म जयंती के मौके पर सुबह 9:00 बजे से श्री अग्रोहा भवन गौरी शंकर मंदिर रोड रायगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए समाज सेवी गौतम अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर का कार्यक्रम होगा एवं रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाता साथी अपना रक्तदान कर सकें एवं उपरोक्त शिविर प्रशिक्षित चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा तथा गौतम अग्रवाल ने बताया कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन बचाने में सहायक होता है।एवं पूरे रायगढ़ क्षेत्र में लगातार रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।गौतम अग्रवाल ने ऐसे समस्त सम्माननीय रक्तदाता साथियों को इस रक्तदान शिविर के लिए अपना पंजीयन करवाने एवं अधिक जानकारी हेतु पल्लू पेरीवाल- 9893171190. विमल अग्रवाल 7828727111 एवं राजेंद्र नंदे 9516541082 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त करने की बात कही है। साथ ही इस रक्तदान शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक देने एवं शिविर में पहुंचकर इसमें सहभागिता करने का भी आग्रह किया है


