सारा काम छोड़े ,वोट जरूर डालें– शक्ति में मतदान जागरूकता को लेकर बनी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला, स्कूली बच्चों एवं स्वच्छता दीदियों ने गौरव पथ मार्ग पर दिया बड़ा संदेश, स्वीप कार्यक्रम के तहत शहर में हुआ बड़ा अभियान, शक्ति तहसीलदार एवं नगर पालिका सीएमओ भी रहे मौजूद, सामुदायिक भवन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम हुआ संपन्न

नगर पालिका शक्ति द्वारा 22 अगस्त को आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम
नगर पालिका शक्ति द्वारा 22 अगस्त को आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम
नगर पालिका शक्ति द्वारा 22 अगस्त को आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम

शक्ति में मतदान जागरूकता को लेकर बनी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला, स्कूली बच्चों एवं स्वच्छता दीदियों ने गौरव पथ मार्ग पर दिया बड़ा संदेश, स्वीप कार्यक्रम के तहत शहर में हुआ बड़ा अभियान, शक्ति तहसीलदार एवं नगर पालिका सीएमओ भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले की कलेक्टर आईएएस श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर 22 अगस्त को शक्ति शहर के अग्रसेन चौक, गौरव पथ मार्ग एवं रेलवे स्टेशन रोड में मतदान जागरूकता को लेकर ऐतिहासिक मानव श्रृंखला नजर आई, शक्ति तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह एवं नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के मार्गदर्शन में शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नगर पालिका की स्वच्छता दीदीयों ने संयुक्त रूप से मतदान जागरूकता रैली निकालकर मानव श्रृंखला बनाई

तथा शक्ति शहर के बुधवारी बाजार से लेकर अग्रसेन चौक तक मानव श्रृंखला के रूप में विद्यार्थियों ने आम मतदाताओं को आने वाले विधानसभा के चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा राष्ट्र हित के लिए वोट डालने की अपील की, तथा इस दौरान मानव श्रृंखला को देखने शहरवासी भी घरों के बाहर निकल पड़े एवं चुनाव के पूर्व मतदान जागरूकता के लिए पहली बार शहर में ऐसा जागरूकता कार्यक्रम नजर आया तथा तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिलाधीश महोदय के निर्देशानुसार मतदान जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, तथा लोगों को मतदान अवश्य करें तथा शत प्रतिशत मतदान हो इस दिशा में प्रशासन कम कर रहा है, वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति के शिक्षक/ शिक्षिकाएं नकुल प्रसाद देवांगन, नगर पालिका शक्ति के मोहम्मद रियाजउद्दीन खान,मो. इब्राहिम खान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

नगर पालिका शक्ति द्वारा 22 अगस्त को आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम
नगर पालिका शक्ति द्वारा 22 अगस्त को आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम
नगर पालिका शक्ति द्वारा 22 अगस्त को आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम
नगर पालिका शक्ति द्वारा 22 अगस्त को आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम
नगर पालिका शक्ति द्वारा 22 अगस्त को आयोजित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading