9 दिसंबर को सक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के संविधान रक्षक अभियान में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, संविधान एवं समानता की लड़ाई को लेकर कांग्रेस ने किया है आयोजन, 26 नवंबर से कांग्रेस ने देश भर में प्रारंभ किया है संविधान रक्षक अभियान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
कांग्रेस पार्टी देश भर में चला रही संविधान रक्षक अभियान

9 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संविधान रक्षक अभियान में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, संविधान एवं समानता की लड़ाई को लेकर कांग्रेस ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संविधान एवं समानता की लड़ाई को लेकर संविधान रक्षक अभियान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉक्टर चरण दास महंत शक्ति जिला मुख्यालय के गौरव पथ मार्ग में स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11:00 से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने बताया कि 9 दिसंबर को आयोजित संविधान रक्षक दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के साथ चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव,जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू, शक्ति जिले के संगठन प्रभारी अशोक अग्रवाल,कार्यक्रम के प्रभारी यू ड़ी न्यूज़ एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल दादू ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी आयोजित होगा जिसमें शक्ति जिले के पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, एवं इस पूरे कार्यक्रम में शक्ति जिले के कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत, जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षद,विधायक एवं जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इसमें पहुंचेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading