क्रांति कुमार कॉलेज की जन भागीदारी समिति की बैठक संपन्न.




क्रांति कुमार कॉलेज की जन भागीदारी समिति की बैठक संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में दिनांक 11/08/2026 को जनभागीदारी समिति का सामान्य बैठक आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ शकुंतला राज द्वारा नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 की कार्ययोजना प्रस्तुत किया गया साथ ही महाविद्यालय के जनभागीदारी शुल्क के आय व्यय का बजट एवम् जनभागीदारी मद से होने वाले विकास कार्यों का लेखा प्रस्तुत किया गया| बैठक की अध्यक्षता श्री चेतन साहू, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति द्वारा किया गया| बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले , जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री प्रकाश साहू, श्री रामसिंह सिदार,श्रीमती गीता जायसवाल,प्राध्यापक डॉ शकुंतला राज, प्रो अजय कुमार देवांगन, प्रो ललित कुमार सिंह, प्रो ऋतु पटेल एवम् समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे|







