खाद पर मचा है कोहराम- शक्ति जिले में खाद की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण को लेकर सख्त प्रशासन,कृषि विभाग एवं प्रशासन ने फिर करी छापामार कारवाई, गोदाम को किया सील, जिला प्रशासन में दी फिर चेतावनी- अधिक दर पर खाद बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

खाद पर मचा है कोहराम- शक्ति जिले में खाद की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण को लेकर सख्त प्रशासन,कृषि विभाग एवं प्रशासन ने फिर करी छापामार कारवाई, गोदाम को किया सील, जिला प्रशासन में दी फिर चेतावनी- अधिक दर पर खाद बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई kshititech
शक्ति जिले में कृषि विभाग की लगातार कार्रवाई

खाद पर मचा है कोहराम- शक्ति जिले में खाद की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण को लेकर सख्त प्रशासन,कृषि विभाग एवं प्रशासन ने फिर करी छापामार कारवाई, गोदाम को किया सील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जहां निरंतर कृषि विभाग का अमला खाद एवं बीज की बेहतर व्यवस्था बनाने जुटा हुआ है, तो वहीं पिछले कुछ दिनों से खाद के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी की शिकायतों पर भी कृषि विभाग सख्त रूप से कार्रवाई कर रहा है,इसी श्रृंखला में फगुरम के एक खाद व्यापारी के गोदाम में अवैध खाद भण्डारण पर सीलबंद की कार्यवाही की गई है, तथा शक्ति जिले के कृषि उप संचालक ने कहा है खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर कार्यवाही की जाएंगी,एवम किसानों को उच्च गुणवत्ता खाद तथा कीटनाशक उपलब्ध करवाना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता है,सक्ती जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर दिनांक 28.08.2025 को किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध हो सके तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों को रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय टीम व विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है।कृषि विभाग के तरूण कुमार प्रधान, उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन पर कृतराज अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती एवं प्रवीण कुमार यादव उर्वरक निरीक्षक एवं वतन जाधव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारीविकासखण्ड-मालखरौदा, द्वारा फगुरम में संचालित खाद विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान POS Stock एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता, स्कंध पंजी संधारित नही किया जाना एवं प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नही करने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत 03 फर्म संचालको को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया साथ ही 07 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया है। 07 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।कृषि विभाग के तरूण कुमार प्रधान उप संचालक कृषि द्वारा किसानों को खरीफ हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद व कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक/कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु कहा गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading