रिचार्ज की कीमते बढ़ाते जाओ. मोबाइल धारकों को लूटते जाओ-शक्ति शहर में बद से बदतर होते जा रही है जिओ नेटवर्क की सेवाएं. शहर के अनेको इलाकों में घर के अंदर काम ही नहीं करता जिओ का नेट. कोई नहीं है मोबाइल उपभोक्ताओं की पीड़ा को सुनने वाला

रिचार्ज की कीमते बढ़ाते जाओ. मोबाइल धारकों को लूटते जाओ-शक्ति शहर में बद से बदतर होते जा रही है जिओ नेटवर्क की सेवाएं. शहर के अनेको इलाकों में घर के अंदर काम ही नहीं करता जिओ का नेट. कोई नहीं है मोबाइल उपभोक्ताओं की पीड़ा को सुनने वाला kshititech

रिचार्ज की कीमते बढ़ाते जाओ. मोबाइल धारकों को लूटते जाओ-शक्ति शहर में बद से बदतर होते जा रही है जिओ नेटवर्क की सेवाएं. शहर के अनेको इलाकों में घर के अंदर काम ही नहीं करता जिओ का नेट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्या गोयल की खबर

शक्ति -जिओ कंपनी द्वारा आए दिन मोबाइल उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। तथा रिचार्ज के दामों में जहां बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है। तो वहीं जिओ की डाटा नेट सर्विस आए दिन शहर के अनेको इलाकों में बद से बदतर होते जा रही है। आलम यह है कि घरों के अंदर तो जिओ का नेट काम ही नहीं करता। लोगों को जिओ का नेट उपयोग करने के लिए घर के बाहर आना पड़ता है। या अपने घरों की छत के ऊपर जाना पड़ता है। जिससे जिओ के उपभोक्ता बेहद परेशान है एवं शहर के बुधवारी बाजार।रेलवे स्टेशन सहित अनेकों ऐसे इलाके हैं जहां जिओ की यह नेट की समस्या वर्षों से चली आ रही है। किंतु कंपनी को इससे कोई लेना-देना नहीं है। तथा मोबाइल धारकों का कहना है कि आज जिओ नेटवर्क की इस समस्या के लिए वे आखिरकार जाए तो किसके पास जाएं। रिचार्ज सेंटरों के संचालकों से बोलते हैं तो उनका कहना है कि हम कुछ नहीं कर सकते तो आखिरकार इसमें कौन करेगा और कब यह व्यवस्था सुधरेगी। यह समस्या समझ से परे हैं। शक्ति शहर में देखा जाए तो मोबाइल के क्षेत्र में सबसे पहले रिलायंस कंपनी ने अपना कदम रखा था। जिसके चलते आज सर्वाधिक रिम के उपभोक्ता थे। तथा बाद में रिम के उपभोक्ता जिओ में कन्वर्ट हो गए एवं उसके बावजूद आज यह स्थिति बड़ी ही पीड़ा दायक है एवं आज के समय में जहां इंसान पूर्ण रूप से मोबाइल एवं नेट पर आश्रित हो चुका है तो आखिरकार नेट नहीं चलने से क्या स्थिति बनेगी यह समझा जा सकता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading