कोटेतरा के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश साहू को मातृ शोक. माता श्रीमती श्याम बाई साहू का हुआ निधन. 11 अगस्त को होगा दशकर्म एवं चंदन पान कार्यक्रम. पत्रकार संगठन सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि




पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश साहू को मातृ शोक. माता श्रीमती श्याम बाई साहू का हुआ निधन. 11 अगस्त को होगा दशकर्म एवं चंदन पान कार्यक्रम. पत्रकार संगठन सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति जैजैपुर विकासखंड के कोटेतरा निवासी पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ आईटी सेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रमेश साहू की पूज्य माताजी एवं ग्राम पंचायत कोटेतरा की सरपंच श्रीमती सुनीता साहू की पूज्य सासू मां श्रीमती श्याम बाई साहू धर्मपत्नी श्री बाबूलाल साहू का आकस्मिक निधन विगत दिनांक- 1 अगस्त 2026 दिन- शनिवार को हो गया था। जिनका दशकर्म एवं चंदन पान कार्यक्रम आगामी दिनांक- 11 अगस्त 2026 दिन- मंगलवार को गृह ग्राम कोटेतरा विकासखंडजैजैपुर में संपन्न होगा। श्रीमती श्याम बाई साहू के निधन पर शक्ति जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। तथा वे मृदुभाषी। मिलनसार धर्म परायण महिला थी एवं अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है







