जैजैपुर पुलिस ने किया 13 लीटर अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार,TI ललित चंद्रा की सक्रियता से अवैध महुआ शराब के तस्करों पर हो रही ताड़ बतोड़ कारवाई

जैजैपुर पुलिस ने किया 13 लीटर अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार,TI ललित चंद्रा की सक्रियता से अवैध महुआ शराब के तस्करों पर हो रही ताड़ बतोड़ कारवाई kshititech
अवैध महुआ शराब का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

जैजैपुर पुलिस ने किया 13 लीटर अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार,TI ललित चंद्रा की सक्रियता से अवैध महुआ शराब के तस्करों पर हो रही ताड़ बतोड़ कारवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही दिनांक 12 अगस्त में 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 11.08. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम कल्मीडिही में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी चंद्रमा बघेल पिता मालिक राम बघेल उम्र 34 साल साकिन कल्मीडिही , थाना जैजैपुर के द्वारा नया तालाब के पचरी में अवैध रूप से 13 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 1300/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 11.08.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में प्र. आर. 08 लक्षमी कंवर, आर. रामकुमार उराव, मिठठु बरमन का सराहनीय योगदान रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading