एमडीएम मामले में जांच अधिकारी ने पेश की अपनी रिपोर्ट

एमडीएम मामले में जांच अधिकारी ने पेश की अपनी रिपोर्ट kshititech
एमडीएम को लेकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत

एमडीएम मामले में जांच अधिकारी ने पेश की अपनी रिपोर्ट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकारी ने एमडीएम मामले में अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है,प्रतिवेदन में जांच अधिकारी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलिमा बड़गे ने बताया है की श्रीमती रीता पटेल द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कसेरपारा सक्ती जिला सक्ती के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के जुलाई 2022 से मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी के संबंध शिकायत पत्र दिनाँक 07.06.2024 प्राप्त हुआ है। दिनाँक 10.07.2024 को संबंधित शाला का मध्यान्ह भोजन पंजी एवं छात्र उपस्थिति पंजी का जाँच किया गया। जाँच से स्पष्ट होता है कि प्राथमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठिका कुमारी भारती देवांगन एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती शमीम खान के द्वारा व्यक्तिगत आर्थिक लाभ हेतु मध्यान्ह भोजन योजना में वित्तीय अनियमितता की गई है,अंतः उक्त जाँच प्रतिवेदन उचित कार्यवाही हेतु आपकी ओर सादर संप्रेषित है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading