अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने दी स्वर्गीय रमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि, संस्था के संस्थापक डॉक्टर राजकुमार अग्रवाल के बड़े भाई थे रमेश जी अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने किया गहरा दुख व्यक्त

स्वर्गीय श्री रमेश अग्रवाल इंदौर मध्य प्रदेश
श्री रमेश अग्रवाल के निधन पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने दी श्रद्धांजलि

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने दी स्वर्गीय रमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि, संस्था के संस्थापक डॉक्टर राजकुमार अग्रवाल के बड़े भाई थे रमेश जी अग्रवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के संस्थापक सदस्य, सुप्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर राजकुमार अग्रवाल इंदौर मध्य प्रदेश के बड़े भाई श्री रमेश अग्रवाल का विगत 18 नवंबर 2024 दिन- सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया था, स्वर्गीय रमेश अग्रवाल मृदुभाषी, मिलनसार एवं प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे, तथा उनके निधन पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल सहित केंद्रीय नेतृत्व ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अग्रवाल परिवार इंदौर मध्य प्रदेश के प्रति इस दुख पर संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बधाया है, तथा स्वर्गीय श्री रमेश अग्रवाल इंदौर मध्य प्रदेश के सदर बाजार निवासी कंट्रोल वाले स्व.बाबूलाल जी अग्रवाल कामरेड के सुपुत्र थे, एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राजकुमार अग्रवाल (टैरो कार्ड रीडर) एवं मिलिंद अग्रवाल के बड़े भाई, रजत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल के ताऊजी, अथर्व, तनिष्क तथा दिशल के पूज्य दादाजी थे,एवं स्वर्गीय रमेश अग्रवाल जी के निधन के पश्चात 20 नवंबर 2024 को इंदौर मध्य प्रदेश के निमंत्रण पैलेश एयरपोर्ट के सामने ग्रेटर बाबा गार्डन में उनका उठावना का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में परिवार जनों सहित समाज बंधुओ ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading