जापान की राजधानी टोक्यो में खुला जग्गू ढाबा- भारत के युवक ने करी पहल. गोलगप्पे का स्वाद ले रहे हैं जापान वासी. भारत के लजीज व्यंजनों का मुकाबला ही नहीं है

जापान की राजधानी टोक्यो में खुला जग्गू ढाबा- भारत के युवक ने करी पहल. गोलगप्पे का स्वाद ले रहे हैं जापान वासी. भारत के लजीज व्यंजनों का मुकाबला ही नहीं है kshititech

जापान की राजधानी टोक्यो में खुला जग्गू ढाबा- भारत के युवक ने करी पहल. गोलगप्पे का स्वाद ले रहे हैं जापान वासी. भारत के लजीज व्यंजनों का मुकाबला ही नहीं है

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जापान की राजधानी टोक्यो में इन दिनों भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खासकर गोलगप्पे (पानीपुरी) यहां आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।इस देसी स्वाद को जापान तक पहुंचाने का काम पटना के एक युवक ने किया है, जिसने ‘जग्गू ढाबा’ नाम से रेस्टोरेंट शुरू किया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रेस्टोरेंट संचालक अपने सफर और रेस्टोरेंट की खासियत बताते नजर आते हैं।पटना से निकलकर जापान में भारतीय भोजन की पहचान बनाने की यह कहानी लोगों को प्रेरित भी कर रही है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।जग्गू ढाबा में सबसे ज्यादा चर्चा गोलगप्पे, समोसा चाट, सेवपुरी, दही भल्ला और पकौड़ों की हो रही है।भारतीय मसालों और देसी स्वाद से तैयार किए गए ये व्यंजन जापानी नागरिकों और विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे हैं। कई लोग पहली बार भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद चख रहे हैं।जापान में रहने वाले भारतीयों के लिए यह रेस्टोरेंट किसी अपने शहर के खाने की याद दिलाने वाली जगह बन गया है।यहां पहुंचने वाले लोग गोलगप्पे और अन्य देसी व्यंजनों का स्वाद लेकर अपने घर और बचपन की यादों को ताजा कर रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सवाल बिहार की पहचान लिट्टी-चोखा को लेकर पूछे गए।कई यूजर्स ने कमेंट कर जानना चाहा कि क्या जग्गू ढाबा के मेन्यू में लिट्टी-चोखा भी शामिल है। कुछ लोगों ने तो जल्द ही वहां पहुंचने की बात भी कही।जग्गू ढाबा की लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि भारतीय स्ट्रीट फूड अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है।टोक्यो में गोलगप्पों की बढ़ती मांग और पटना के युवक की सफलता यह दिखाती है कि स्वाद की कोई सीमा नहीं होती। भारत का देसी जायका अब दुनिया के बड़े शहरों तक पहुंच चुका है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading