सोने की बढ़ती महंगाई, बढ़ रही चेन स्नेचिंग, चोरी एवं डकैती की घटनाएं, नई-नई तकनीक से हो रहे अपराध,नारी की शोभा था आभूषण,अब लगता है नारी के लिए खतरा हो गया है आभूषण


सोने की बढ़ती महंगाई, बढ़ रही चेन स्नेचिंग चोरी एवं डकैती की घटनाएं, नई-नई तकनीक से हो रहे अपराध
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- पूरे देश भर में सोने की बढ़ती महंगाई से जहां आए दिन चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं,तो वहीं चोरी, डकैती एवं लूट की वारदातों में भी इजाफा हुआ है, तथा इसका प्रमुख कारण वर्तमान में सोने की कीमतों में हो रही जबरदस्त उछाल को भी कहा जा सकता है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 सितंबर 2025 को सोने की कीमतें लगभग 1,10,000/- रुपए 10 ग्राम प्रति टोला पर पहुंच गई हैं, वहीं चांदी की कीमतें भी लगभग 1,25,000/-रुपये किलो हो गई है,तथा आज महिलाओं एवं पुरुषों में जिस तरह से सोने के आभूषणों को पहनने का क्रेज देखा जा रहा है, उससे कहीं ना कहीं हम ऐसी घटनाओं को न्योता भी दे रहे हैं,तथा महिलाओं के प्रमुख आभूषण के रूप में जहां सोने- चांदी के आभूषणों को उनकी शोभा के रूप में देखा जाता है, किंतु आज समय बदल चुका है, तथा हम अत्यधिक आभूषणों से सुसज्जित होकर कहीं ना कहीं अपराधियो को घटनाओं का न्योता दे रहे हैं, तथा पुलिस द्वारा बार-बार इस संबंध में जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है, किंतु घटनाओं का कुछ पता नहीं चलता एवं हमें इस संबंध में सचेत होने की आवश्यकता है, कि आज हम अपनी संपत्ति, अपने आभूषणों की सुरक्षा करने के लिए कहीं ना कहीं स्वयं जागरूक हो, वही वर्तमान समय में बढ़ती बेरोजगारी ने भी आज चोरी एवं लूट, डकैती की घटनाओं में इजाफा किया है, मोटरसाइकिलों पर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए दिन अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकलते हैं



