शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आदित्य ने किया शक्ति जिले में एजुकेशन डिपार्टमेंट के दफ्तरों एवं छात्रावासों का निरीक्षण,शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, शक्ति जिले में शिक्षा की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए आदित्य साहब

शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आदित्य ने किया शक्ति जिले में एजुकेशन डिपार्टमेंट के दफ्तरों एवं छात्रावासों का निरीक्षण,शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, शक्ति जिले में शिक्षा की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए आदित्य साहब kshititech
स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक जी का शक्ति जिले में आकस्मिक निरीक्षण कार्यक्रम

शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आदित्य ने किया शक्ति जिले में एजुकेशन डिपार्टमेंट के दफ्तरों एवं छात्रावासों का निरीक्षण,शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा आर. पी. आदित्य द्वारा जिला सक्ति के शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ति, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ति तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगरदा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री आदित्य ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नागदा के निरीक्षण के दौरान छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं आवासीय सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।संयुक्त संचालक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यालयों में नियमित मॉनिटरिंग कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयास किए जाएं।इस अवसर पर जिला एवं विकासखंड स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading