हादसा दुखद-वेदांता पावर हादसे में मृतकों को मिलेगा 35 लाख का मुआवजा एवं घायलों को 15 लाख. शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने कहा- अब तक 14 मजदूरों की हुई मृत्यु. हादसे को लेकर प्रशासन गंभीरता के साथ कर रहा कार्य.मृतकों के परिवारों को मिलेगी नौकरी. कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत पर बनी सहमति



वेदांता पावर हादसे में मृतकों को मिलेगा 35 लाख का मुआवजा एवं घायलों को 15 लाख. शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने कहा- अब तक 14 मजदूरों की हुई मृत्यु. हादसे को लेकर प्रशासन गंभीरता के साथ कर रहा कार्य
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -14 अप्रैल को शक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई में वेदांता पावर लिमिटेड में बॉयलर फटने को लेकर बड़े हादसे में लगभग 14 मजदूरों की मृत्यु हो गई है।एवं हादसे को लेकर जहां जिला प्रशासन ने भी तत्परता के साथ घायलों को त्वरित इलाज करवाने की दिशा में पहल की.उपरोक्त जानकारी एक भेंटवार्ता में देते हुए शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने बताया कि वेदांता पावर लिमिटेड में उपरोक्त घटना बायलर का सुपर हीटेड पार्ट फटने से घटित हुई तथा हादसे में घायल लोगों को जहां फोर्टिस सहित अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। तो वही जिला प्रशासन ने भी इस पूरे मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। तथा प्रशासन द्वारा घायल लोगों को भी इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है एवं ऐसे मामलों में प्रशासन अपनी प्राथमिकता के अंतर्गत प्रत्येक मृतकों को 35 लाख एवं घायलों को 15 लख रुपए की मुआवजा राशि देगा तथा हादसे के शिकार परिवारों को नौकरी भी दी जाएगी ऐसा कंपनी प्रबंधन के साथ सहमति बनी है



