9 दिसंबर के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी सहित जांजगीर-चाम्पा एवं शक्ति जिले के विधायक भी होंगे अतिथि, यूनियन के जिला अध्यक्ष राजू शर्मा ने दी जानकारी, प्रदेश अधिवेशन की तैयारीया चल रही जोरों से, पूर्व विधायक नारायण चंदेल भी पहुंचेंगे कार्यक्रम में

अधिवेशन के समापन सत्र में अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
अधिवेशन के अतिथि होंगे जांजगीर चाम्पा के विधायक विकास कश्यप
अधिवेशन में अतिथि के रूप में पहुंचेंगे जांजगीर चाम्पा के पूर्व विधायक नारायण चंदेल

9 दिसंबर के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी सहित जांजगीर-चंपा एवं शक्ति जिले के विधायक भी होंगे अतिथि, यूनियन के जिला अध्यक्ष राजू शर्मा ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 9 दिसंबर को जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में होने वाले छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में अतिथि के रूप में समापन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत भी अतिथि के रूप में पहुंचेंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए यूनियन के जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर को महंत जी के शक्ति प्रवास के दौरान उन्हें प्रदेश अधिवेशन का निमंत्रण दिया गया है, जिस पर उन्होंने दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के अपने कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की है, साथ ही जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि 9 दिसंबर के कार्यक्रम में पामगढ़ की विधायक शेषराज हरबंश, अकलतरा के विधायक राघवेन्द्र सिंह,जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप,पूर्व विधायक नारायण चंदेल की भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, साथ ही इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के भी प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी तथा प्रमुख सामाजिक हस्तियों को भी इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिला अध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि उपरोक्त प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता में संपन्न होगा

कार्यक्रम के अतिथि होंगे अकलतरा के विधायक राघवेंद्र सिंह
कार्यक्रम की अतिथि होगी पामगढ़ की विधायक शेषराज हरबंस
कार्यक्रम के अतिथि होंगे जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading