महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज जी के सानिध्य में घट पूजा कर नौतपा के प्रथम दिवस अग्रसेन चौक में हुआ ठंडे पानी एवं शरबत का वितरण.पराशक्ति ज्योतिष परिवार ने किया था आयोजन. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा- भीषण गर्मी में जल की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम





महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज जी के सानिध्य में घट पूजा कर नौतपा के प्रथम दिवस अग्रसेन चौक में हुआ ठंडे पानी एवं शरबत का वितरण.पराशक्ति ज्योतिष परिवार ने किया था आयोजन. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा- भीषण गर्मी में जल की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति सक्ति शहर के अग्रसेन चौक में 25 मई को परा शक्ति ज्योतिष परिवार द्वारा नौतपा के प्रथम दिवस सार्वजनिक रूप से शरबत एवं ठंडे पानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत जी महाराज के सानिध्य में घट पूजा कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बतौर अतिथि के रूप में शामिल होकर पूजा अर्चना की। तथा श्री अग्रवाल ने कहा कि आज नौतपा का प्रथम दिवस है। एवं इस भीषण प्रचंड गर्मी में आने जाने वाले लोगों को ठंडा पानी एवं शरबत पिलाना बड़ा ही पुण्य का काम है।उन्होंने पराशक्ति ज्योतिष परिवार को इस नेक कार्य के लिए पूरे नगर पालिका परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। साथ ही महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया इस दौरान महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज ने कहा कि नौतपा का यह प्रथम दिन निश्चित रूप से एक गर्मी की प्रचंडता का हमें एहसास दिलाता है। तथा घट पूजा के माध्यम से आज इस सेवा कार्य का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर पराशक्ति ज्योतिष परिवार के विद्वान पंडित आचार्य बसंत जी महाराज ने भी आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत करते किया
इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे एवं एडवोकेट चितरंजन पटेल सहित अधिवक्ता साथियों ने भी इस सेवा कार्यक्रम में पहुंचकर अपना सहयोग प्रदान किया। तथा सैकड़ो की संख्या में आने जाने वाले लोगों ने ठंडा पानी शरबत एवं जलजीरा ग्रहण किया तथा लोगों ने कहा कि इस गर्मी को देखते हुए इससे बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती एवं गर्मी में लोगों को ठंडा पानी पिलाना एक बहुत बड़ी बात होती है। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड जिला शक्ति के मुख्य आयुक्त एवं भाजपा नेता अंकित अग्रवाल ने भी पराशक्ति ज्योतिष परिवार के इस कार्य की प्रशंसा की तथा कहा कि पूरे अंचल में धर्म के कार्य। सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्य में यह धार्मिक संस्था सदैव अग्रणी रहती है। एवं महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती जी भरत महाराज के सानिध्य में लगातार सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम कर रही है।अग्रसेन चौक शक्ति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत जी महाराज। आचार्य बसंत जी महाराज। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के पूर्व अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे।सीनियर एडवोकेट चितरंजन प्रसाद पटेल। भारत स्काउट गाइड जिला शक्ति के मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल। नारायणी सेवा समिति शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल। दिलीप अग्रवाल। अधिवक्ता रथ राम पटेल। अधिवक्ता राकेश रोशन महंत। कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत कुमार साहू।अजय अग्रवाल समाजसेवी सुरेश कुमार अग्रवाल (बाघ बीड़ी) सहित काफी संख्या में क्षेत्र के नागरिक। जनप्रतिनिधि मौजूद रहे










